शहर

हरिद्वार अर्धकुंभ 2027: हो गई स्नान की तिथियों की घोषणा; संतों के साथ बैठक के बाद CM ने किया ऐलान

हरिद्वार में 2027 में होने वाले अर्धकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने प्रमुख स्नानों के तारीखों की भी घोषणा की। मेला प्रशासन ने शाही स्नान और अमृत स्नान की तिथियां अखाड़ों की सहमति से तय की हैं।

Image

स्नान की तारीखों की घोषणा करते मुख्यमंत्री (चित्र साभार: ANI)

Photo : ANI

Haridwar Ardh Kumbh 2027 Dates: हरिद्वार में होने वाले अर्धकुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को डामकोठी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में दिव्य और भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें मेले में होने वाले स्नान और शाही स्नान की तिथियों पर भी चर्चा हुई।

CM ने की तारीखों की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्टि की कि अर्धकुंभ की शुरुआत मकर संक्रांति के दिन होगी। उन्होंने कहा कि मेला प्रशासन पूरी ऊर्जा के साथ तैयारियों में जुटा है और इस बार अर्धकुंभ को भी कुंभ मेले की तरह ही भव्य व दिव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।

अर्धकुंभ 2027 के शाही स्नान और अमृत स्नान की सभी तिथियां

बैठक में मेला प्रशासन और अखाड़ा प्रतिनिधियों की सहमति से शाही स्नान और अन्य प्रमुख स्नानों की तिथियां तय की गईं।

पहला शाही स्नान (मकर संक्रांति) - 14 जनवरी 2027

दूसरा अमृत स्नान (मौनी अमावस्या) - 6 फरवरी 2027

बसंत पंचमी स्नान - 11 फरवरी 2027

माघ पूर्णिमा स्नान - 20 फरवरी 2027

महाशिवरात्रि अमृत स्नान - 6 मार्च 2027

फाल्गुन अमावस्या अमृत स्नान - 8 मार्च 2027

मेष संक्रांति अमृत स्नान - 14 अप्रैल 2027

श्रीराम नवमी स्नान - 15 अप्रैल 2027

चैत्र पूर्णिमा स्नान - 20 अप्रैल 2027

मुख्यमंत्री धामी ने बैठक में कहा कि अर्धकुंभ को पहली बार कुंभ की तरह ही अत्यंत भव्य और दिव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। प्रशासनिक तैयारियां तेज गति से चल रही हैं और आने वाले महीनों में मेले की संरचनात्मक और व्यवस्थागत योजनाओं को और मजबूत किया जाएगा।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article