शहर

Bengaluru News: बेंगलुरु में बाल तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने तीन महिला समेत 4 को किया गिरफ्तार

बेंगलुरु में पुलिस ने बच्चा चोरी कर के बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 3 महिलाओं समेत कुल चार लोगों को आरआर नगर इलाके से गिरफ्तार किया है।

Image

बेंगलुरु पुलिस ने बेंगलुरु में बच्चा चोरी करने वाले एक गिरोह का किया भांडाफोड़

Bengaluru News: कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में बच्चा चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया और सोमवार को आरआर नगर इलाके से तीन महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरोह के चंगुल से 20 दिन के एक बच्चे को भी बचाया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कन्नन रामास्वामी, मुरुगेश्वरी, हेमलता और शरण्या के रूप में हुई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

आरोपी लाल रंग की स्विफ्ट कार में राजा राजेश्वरी मंदिर के पास बच्चे को बेचने आए थे। हालांकि, सिटी सेंट्रल क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बच्चे को बेचते समय उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगाना चाहती है कि उन्होंने बच्चे को कहां से उठाया था, जिसे वे मोटी रकम में बेचना चाहते थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने खुलासा किया कि महालक्ष्मी नाम की एक महिला ने बच्चे के लिए पैसे लिए थे। आरआर नगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है, हालांकि, घटना के संबंध में अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article