शहर

Chhattisgarh News: बदमाशों ने भगवान के घर डाला डाका, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। अब चोर मंदिरों को अपना निशाना बना रहे हैं। गंडई थाना क्षेत्र और सीतापुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आई है। दानपेटी समते सोने-चांदी के अभूषण चोरी किए गए है।

Image

छत्तीसगढ़ के कई मंदिरों में हुई चोरी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। इस बार घर या कोई दुकान नहीं, बदमाशों ने मंदिर को अपना टारगेट बनाया। बता दें कि सूरजपुर इलाके में अज्ञात चोरो ने तीन मंदिरों पर डाका डाला। वहीं गंडई थाना क्षेत्र में कुल देवी के मंदिर में भी हुई चोरी। घटना की जानकारी पुलिस को पुजारी द्वारा दी गई है। पुजारी ने पुलिस को बताया कि जब वह सुबह मंदिर के पट खोलने आए तो उन्हें ताला टूटा मिला और दान पेटी खुली मिली।

गंडई थाना क्षेत्र के मंदिर में हुई चोरी

सीतापुर थाना छेत्र के तीन मंदिर में चोरी की घटना के बाद अब गंडई थाना क्षेत्र के मंदिर में भी चोरी की घटना सामने आई है। इस इलाके में स्थित मां गंगई मंदिर में चोरी के कारण पुरे इलाके में खलबली मच गई है। चोरी की जानकारी मंदिर के पुजारी द्वारा पुलिस को दी गई है।

मंदिर के पुजारी अनुभव दुबे ने बताया कि जब वह सुबह मंदिर के पट खोलने गए तो उन्होंने दान पेटी का ताला खुला देखा। साथ ही कुल देवी के मुकुट और अन्य आभूषण भी गायब मिले। पुलिस ने जानकारी प्राप्त कर मौके पर जांच की प्रक्रिया शुरू की और आस-पास के सीसीटीवी को भी चेक किया गया। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थ, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को चोर को पकड़ लिया।

सीतापुर थाना क्षेत्र के तीन मंदिरों में चोरों ने डाला डाका

एक दिन में तीन मंदिरों में चोरों ने किया हाथ साफ। बता दें कि सूरजपुर जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना बढ़ती जा रही है। इस इलाके में स्थिति बनया गांव के गायत्री मंदिर में कुछ अज्ञात चोरों ने दान पेटी को तोड़ सारे पैसे निकाल लिए थे। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू ही की थी, जिसके बाद दो अन्य मंदिरों में चोरी की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, शिव मंदिर और ढोरहा गांव के दुर्गा मंदिर में भी ताला तोड़ दान पात्र से चोरी की घटना सामने आई है।

मंदिर के पुजारी से बात किए जाने पर उन्होंने बताया कि वह शाम को पूजा-अर्चना कर पट बंद करके घर चले गए थे। सुबह की पूजा करने जब वो मंदिर गए तो उन्होंने मंदिर के पट खुला देखा और दान पात्र का ताला टूटा हुआ था। दान पात्र को खाली देख पुजारी ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मंदिर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस की जांच जारी है लेकिन अभी तक किसी भी चोर को पकड़ा नहीं गया है। साथ ही तीनों मंदिरों में हुई चोरी की रकम का खुलासा नहीं किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि सीतापुर इलाके चोरी हो सकता है एक ही चोर का काम हो।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article