चण्डीगढ़

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पलवल से एक Youtuber गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Haryana News: हरियाणा के पलवल से पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में पुलिस ने वसीम नामक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि तौफीक से पूछताछ के बाद वसीम की गिरफ्तारी हुई। वसीम को पूछताछ के लिए अदालत से रिमांड पर लिया गया है।

Haryana news: हरियाणा के पलवल में पुलिस ने पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में एक और युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हथीन उपमंडल के कोट गांव निवासी वसीम के रूप में हुई है, जो एक यूट्यूब चैनल भी चलाता है। जासूसी के आरोप में पकड़े गए तौफीक से पूछताछ के बाद वसीम को 26 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। सीआईए पलवल प्रभारी पीएसआई दीपक गुलिया के नेतृत्व में टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की और पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने वाले युवक को गिरफ्तार किया।

पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारियों से था संपर्क

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वसीम के पिता गांव में एक अस्पताल चलाते हैं और उनकी रिश्तेदारी पाकिस्तान में है। वसीम यूट्यूब चैनल के साथ अपने पिता की अस्पताल में मदद करता था। वसीम साल 2021 में पाकिस्तान जाने के लिए वीजा बनवाने पाकिस्तान दूतावास गया था। उसी दौरान वहां तैनात दानिश और एक अन्य कर्मचारी के संपर्क में आया था। पिछले चार साल से वसीम इन अधिकारियों के साथ व्हाट्सएप के जरिए लगातार संपर्क में था। अधिकारी ने आगे बताया कि उन्हें वसीम के फोन से कुछ व्हाट्सएप चैट मिली हैं, जबकि कई चैट्स उसने डिलीट कर दी थीं। वसीम पर दिल्ली जाकर पाकिस्तानी अधिकारियों को एक सिम कार्ड मुहैया कराने का भी आरोप है। इस बीच, वसीम के परिजनों ने दावा किया है कि वह कभी पाकिस्तान नहीं गया।

साइबर टीम कर रही है डिलीटेड चैट्स रिकवर

पुलिस वसीम द्वारा डिलीट की गई चैट्स को रिकवर करने के लिए साइबर तकनीक की सहायता ले रही है। ताकि पता लग सके कि उसने पाकिस्तान को कौन-कौन सी संवेदनशील जानकारियां भेजी थी। पुलिस ने वसीम का नाम अब तौफीक के खिलाफ शहर थाने में दर्ज देशद्रोह के मामले में जोड़ दिया है। तौफीक को जेल भेज दिया गया है, जबकि वसीम को पूछताछ के लिए अदालत से रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद और भी खुलासे होने की संभावना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!