चण्डीगढ़

खट्टर का बयान सिर्फ बाबा साहब पर हमला नहीं, संविधान और दलित समाज की गरिमा पर सीधा वार है: अनुराग ढांडा

अनुराग ढांडा ने कहा कि खट्टर की सोच नफरत से भरी हुई है। हरियाणा में मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने दलित समाज को कमजोर करने, बांटने और उनके अधिकारों को खत्म करने की हर कोशिश की।

Image

AAP के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा (फाइल फोटो- PTI)

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर जो बातें कहीं हैं, वह किसी भी सूरत में बर्दाश्त करने योग्य नहीं हैं। खट्टर का बयान सिर्फ एक नेता का बयान नहीं, बल्कि बीजेपी की दलित विरोधी सोच और नफरत की जड़ को उजागर करता है। बाबा साहब को संविधान निर्माता के रूप में छोटा दिखाने की कोशिश सीधा-सीधा दलित समाज का अपमान है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी का इतिहास बाबा साहब और दलित समाज के अपमान से भरा पड़ा है। संविधान बदलने की बात कर उनके बनाए संविधान को ठुकराने की कोशिश की गई। दलित समाज से आने वाले जज पर हमला कर उन्हें बदनाम करने की मुहिम चलाई गई। अब खट्टर ने बाबा साहब की भूमिका पर सवाल उठाकर वही गंदी सोच दोहरा दी है।

अनुराग ढांडा ने कहा कि खट्टर की सोच नफरत से भरी हुई है। हरियाणा में मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने दलित समाज को कमजोर करने, बांटने और उनके अधिकारों को खत्म करने की हर कोशिश की। अब वह बाबा साहब पर टिप्पणी कर अपनी छोटी मानसिकता और बीजेपी की घृणित विचारधारा को सामने ले आए हैं।

अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी मांग करती है कि केंद्रीय मंत्री खट्टर को तुरंत अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। अगर बीजेपी खट्टर के बयान से सहमत है तो यह साफ हो जाएगा कि बीजेपी दलितों और बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ खुलकर खड़ी है। बाबा साहब को कोई छोटा नहीं कर सकता। वह संविधान निर्माता थे, हैं और रहेंगे।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article