चण्डीगढ़

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लॉरेंसे बिश्नोई गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने पटियाला-अंबाला राजमार्ग पर शंभू गांव के पास से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की क्रिमिनल हिस्ट्री काफी लंबी रही हैं। दोनों पर पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात सहित 15 से अधिक जघन्य अपराध के केस दर्ज हैं।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Punjab Crime News: पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें पटियाला-अंबाला राजमार्ग पर शंभू गांव के पास से पकड़ा। पंजाब पुलिस ने बताया कि इन दोनों पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। उनके पास से एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और छह कारतूस बरामद किए गए हैं।

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया, ‘‘बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर रोधी कार्य बल (एजीटीएफ) पंजाब ने शंभू गांव के पास पटियाला-अंबाला राजमार्ग से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो अति वांछित गुर्गों को गिरफ्तार किया है।’’ उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वे हत्या की एक घटना को अंजाम देने के बाद नेपाल भाग गए थे और विदेशी आकाओं के निर्देश पर पंजाब में एक ‘‘सनसनीखेज अपराध’’ के इरादे से लौटे थे।

आरोपियों पर 15 से ज्यादा केस दर्ज

DGP ने कहा, ‘‘दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ विभिन्न आपराधिक कानूनों के तहत पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात सहित 15 से ज्यादा जघन्य अपराध के मामले दर्ज हैं।’’ डीजीपी ने बताया कि वे हाल में फाजिल्का में भारत रतन उर्फ विक्की की हत्या के मामले में भी वांछित थे।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें