चण्डीगढ़

हरियाणा-पंजाब में बादलों की मेहरबानी, तेज हवाओं के साथ गिरा झमाझम पानी; मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

हरियाणा और पंजाब में जारी भीषण गर्मी से बादलों ने थोड़ी सी राहत दी है। रविवार की शाम तेज हवाओं के साथ बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया, जिससे लोग को राहत मिली है। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में अगले एक से 2 दिन में मौसमी गतिविधियां होने की संभावना व्यक्त की है।

Image

मौसम (फोटो)

Haryana Ka Mausam : पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में रविवार को बादल छाए रहे, जिससे भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। पिछले कई दिनों से अधिकांश स्थानों पर 41 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ अधिकतम तापमान रविवार को हल्की गिरावट के साथ सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में बूंदाबांदी हुई और अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के पटियाला और फिरोजपुर में हल्की बारिश हुई।

कहां कितना तापमान

पटियाला में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 39.5 डिग्री, लुधियाना में 38.6 डिग्री, पठानकोट में 39.8 डिग्री, फिरोजपुर में 39 डिग्री, गुरदासपुर में 39 डिग्री और बठिंडा में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में नारनौल और रोहतक में हल्की बारिश हुई।नारनौल में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 34.6 डिग्री, करनाल में 34 डिग्री और अंबाला में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सिरसा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिसार में अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की तुलना में रविवार को पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 4.9 डिग्री और हरियाणा में 6.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article