चण्डीगढ़

Chandigarh: पंजाब सरकार की बड़ी पहल, सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाने पर इनाम का ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2023, 08:47 PM IST

Chandigarh: सड़क हादसे में घायल लोगों को अस्‍पताल पहुंचाने वाले लोगों को अब पंजाब सरकार दो हजार रुपये का इनाम देगी। इसके अलावा सड़क हादसे में घायल लोगों के इलाज पर आने वाले खर्च को भी राज्य सरकार वहन करेगी। यह दोनों घोषणाएं सीएम भगवंत मान ने की है। इसके अलावा राज्‍य के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज भी खोले जाएंगे।

Image

पंजाब सीएम भगवंत मान

Photo : Twitter

Chandigarh: सड़क हादसे में घायल लोगों की जान बचाने के लिए पंजाब सरकार ने बड़ी घोषणा की है। सड़क हादसे में घायल लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को पंजाब सरकार दो हजार रुपये का इनाम देगी। साथ ही सड़क हादसे के शिकार लोगों के इलाज पर आने वाले खर्च को भी राज्य सरकार वहन करेगी। इन दोनों योजनाओं का एलान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक समारोह में किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, सभी लोग अपने वाहनों में मेडिकल सहायता किट जरूर रखें। जिससे किसी हादसे के समय लोगों को मेडिकल सुविधा देकर जान बचाई जा सके।

इस दौरान सीएम ने इनाम की घोषणा करते हुए कहा कि, किसी दुर्घटना के दौरान गंभीर चोट लगने पर शुरू का 40 मिनट सबसे अहम होता है। इसे गोल्डन टाइम भी कहा जाता है। यह समय लोगों की जान बचाने के लिए सबसे कीमती होता है। अगर इस दौरान घायल व्‍यक्ति अस्‍पताल पहुंच जाए और उसे मेडिकल मदद मिलने लगे तो उसकी जान बच सकती है। सीएम ने कहा कि, अक्‍सर लोग सड़क हादसे में घायल लोगों की मदद करने की जगह दूरी बना लेते हैं। लोगों को प्रोत्‍साहित करने के लिए मदद करने वाले लोगों को दो हजार रुपये इनाम देने का फैसला किया गया है। इसके अलावा घायल लोगों के इलाज पर होने वाला पूरा खर्चा भी राज्‍य सरकार वहन करेगी।

पांच साल में 16 नए मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा

इस कार्यक्रम में सीएम भगवंत मान ने घोषणा करते कहा कि राज्‍य में मेडिकल शिक्षा और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आगामी पांच साल के अंदर 16 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। ये मेडिकल कॉलेज उन सभी जिलों में खोले जाएंगे, जहां पर अभी मेडिकल कॉलेज नहीं है। जिसके बाद पंजाब में मेडिकल कॉलेजों की कुल संख्या बढ़कर 25 हो जाएगी। इसके अलावा हाईवे के आस भी मेडिकल सुविधाओं का विकास किया जाएगा। जिससे सड़क हादसे में घायल लोगों को जल्‍द से जल्‍द स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा मिल सके। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्‍य में आम आदमी क्लीनिक की संख्‍या बढ़ाने की भी घोषणा की। सीएम ने कहा कि बीते साल 15 अगस्त को शुरू हुए इन क्‍लीनिक में अब तक 10 लाख से ज्‍यादा मरीज अपना इलाज करा चुके हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article