चण्डीगढ़

Punjab Encounter: तरनतारन में एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल

Punjab Police Encounter: पंजाब के तरनतारन में हत्या के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। जिसमें बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

Image

पुलिस एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर

Punjab Police Encounter: पंजाब के तरनतारन में पुलिस एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर हो गया। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि बदमाश की पहचान सुखबीर उर्फ सुखा कोटली के तौर पर हुई है, जिसने पिछले दिन गांव भुल्लर में एक किराना स्टोर के मालिक को लूटने के इरादे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने रविवार को सुखा का पोस्टर जारी कर उसकी तलाश तेज कर दी थी। शनिवार को उसके साथी जगरूप को भी गिरफ्तार किया था।

बदमाश की इलाज के दौरान मौत

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बदमाश को पकड़ने के लिए पहुंची। गोइंदवाल साहिब के पास पुलिस ने उसकी गाड़ी रोकने की कोशिश की। लेकिन आरोपी पुलिस टीम को देखकर गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस टीम ने जब उसका पीछा किया तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। जिससे बदमाश को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी सुखा कोटली के खिलाफ पहले से ही पंजाब में कई जिलों में गंभीर धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं। गुरदासपुर पुलिस के लिए भी वह वांटेड अपराधी था। आरोपी ने 1 दिसंबर को अपने साथी के साथ मिलकर गांव भुल्लर में एक किराया व्यापारी दलजीत सिंह की दुकान पर लूटपाट की कोशिश की। लेकिन व्यापारी ने उसका विरोध किया। जिसपर बदमाश ने उसपर गोलियां चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने गुरदासपुर में एक कार भी छीन ली थी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article