चण्डीगढ़

Amritsar में हथियारबंद बदमाशों का तांडव, बच्चों के सामने दिनदहाड़े NRI को मारी गोली

पंजाब के अमृतसर में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक एनआरआई पर गोलियां चला दीं। घायल सुखचैन सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Image

(प्रतिकात्मक फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

अमृतसर: जिले के दबुर्जी गांव में शनिवार को दिनदहाड़े एक एनआरआई पर गोलियां बरसाई गई। एनआरआई अपने घर पर मौजूद थे, इस दौरान उसके घर में दो हथियारबंद घुसे और एनआरआई व्यक्ति को कमरे की ओर ले जाकर गोली मार दी। इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पीड़ित की पहचान अमेरिका में रहने वाले एनआरआई सुखचैन सिंह के तौर पर हुई है। एनआरआई सुखचैन सिंह पर जब गोली चलाई जा रही थी, तो उनके घर में मौजूद उनके बच्चे लगातार रहम की भीख मांगते रहे। इधर, हमलावरों के जाने के बाद सुखचैन सिंह को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

ससुराल वालों के साथ संपत्ति का विवाद

कहा जा रहा है कि गोलीबारी स्थानीय गिरोह की गतिविधि से जुड़ी है और माना जा रहा है कि इसका कारण ससुराल वालों के साथ संपत्ति का विवाद है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए बदमाश घर में घुसे। बच्चे घर में खेल रहे थे। एक हथियारबंद हमलावर एनआरआई के पास आता है और उसे बंदूक की नोक पर बेडरूम में जाने के लिए कहता है। जब उसने विरोध किया, तो दोनों हमलावरों ने उस पर करीब से गोली चला दी। जब अपराध हुआ, तब पूरा परिवार घर में था और परिवार पीड़ित को बचाने की कोशिश कर रहा था।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विशालजीत सिंह ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली है और अपराध के पीछे के मकसद और हमलावरों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सुखचैन सिंह करीब एक महीने पहले अमेरिका से लौटे थे और एक होटल और एक लग्जरी वाहन खरीदने में लगे हुए थे।

संभावना है कि गोलीबारी किसी संपत्ति विवाद से जुड़ी हुई है। परिवार ने पुलिस को बताया कि फिरौती की कोई मांग नहीं की गई थी। पुलिस इस संभावना की जांच कर रही है कि अपराध किसी स्थानीय गिरोह से जुड़ा हो सकता है।

(इनपुट-आईएनएस)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!