चण्डीगढ़

Punjab News: पंजाब पुलिस थाने पर आतंकी हमले में NIA की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

Punjab Police Station Attack: पंजाब के बटाला जिले के एक पुलिस स्टेशन में हुए आतंकी हमले में एनआईए ने मोहाली में विशेष अदालत में 11 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बीकेआई के विदेश स्थित आकाओं ने ली थी।

Image

फालइ फोटो (ANI)

Photo : ANI

Punjab News: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने पंजाब के एक पुलिस थाने पर हुए आतंकी हमले में शामिल 11 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए हैं। यह हमला एक प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन द्वारा बटाला जिले के किला लाल सिंह पुलिस थाने पर किया गया था। यह हमला इस साल 6 अप्रैल की देर रात हुआ था। जिसमें इसमें प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के सदस्यों का हाथ था।

11 आरोपी अभी भी फरार

एनआईए की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पंजाब के मोहाली में एक विशेष एनआईए अदालत के समक्ष दाखिल आरोपपत्र में आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं। सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इस मामले में शिनाख्त किये गए अन्य 11 आरोपी अभी भी फरार हैं।

प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के विदेश स्थित आकाओं, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया, मन्नू अगवान और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी नवशेरियन ने इस हमले की सार्वजनिक रूप से जिम्मेदारी ली थी। यह हमला इस साल छह अप्रैल की देर रात को हुआ था। बटाला जिले के किला लाल सिंह पुलिस थाने पर रॉकेट चालित ग्रेनेड (आरपीजी) हमला बीकेआई सदस्यों द्वारा किया गया था, जिसे विदेशी आतंकवादियों का सक्रिय सहयोग था। इसका उद्देश्य आतंक फैलाने और भारत विरोधी समूहों के एजेंडे को बढ़ावा देना था।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!