चण्डीगढ़

Ambala Road Accident : 27 यात्रियों के खून से हाईवे लाल, बस एक्सीडेंट में परिवार के 7 लोगों की मौत से हाहाकार; 20 घायल

Ambala Road Accident : हरियाणा राज्य के अंबाला में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अंबाला-दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग (अंबाला NDI प्लाजा मोहड़ा जी टी ) पर एक बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए।

Image

अंबाला रोड एक्सीडेंट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ambala Road Accident : हरियाणा राज्य के अंबाला में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अंबाला-दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग (अंबाला NDI प्लाजा मोहड़ा जी टी ) पर एक बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए। बस में बुलंदशहर से माता वैष्णों देवी दर्शन के लिए गए परिवार के लोगों की मौत हुई है। इसमें परिवार के 25 से 26 लोग शामिल थे। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल, कुछ घायलों को नजदीकी आदेश हॉस्पिटल और कुछ को अंबाला छावनी के सिविल हॉस्पिटल कैंट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए। भीषण हादसा होने के कारण घायल वाहनों के अंदर ही फंसे रह गए। राहगीरों की मदद से घायलों को बस के अंदर से निकाला गया और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल, हादसा कैसे हुआ इसकी पुलिस जांच कर रही है।

इनकी हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, 23 मई की शाम को परिवार वैष्णों देवी दर्शन के लिए रवाना हुआ था। बस में सवार सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। इस हादसे में हरियाणा के सोनीपत के जखोली निवासी विनोद (52) की मौत हुई है। इसके अलावा यूपी के बुलंदशहर ककौड़ के मनोज (42), गुड्डी, हसनपुर के बुजुर्ग महेर चंद, ककौड़ निवासी सकबीर (46) और 6 माह की बच्ची दीप्ति की जान चली गई। घायलों में कईयों की हालत गंभीर है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article