चण्डीगढ़

350वीं शहीदी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हिंद की चादर लाइट एंड साउंड शो का हुआ भव्य आयोजन

हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्डा ने गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर आयोजित हिंद की चादर लाइट एंड साउंड शो के भव्य समारोह का आयोजन किया। इसमें उन्होंने मानवता और धर्म की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर के शीश बलिदान के सर्वोच्च बलिदान को राष्ट्र की अस्मिता और एकता का प्रतीक बताया।

Image

350वीं शहीदी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हिंद की चादर लाइट एंड साउंड शो का हुआ भव्य आयोजन

हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्डा ने कहा है कि गुरु तेग बहादुर एक ऐसे महान पुरुष थे, जिन्होंने अपने शीश का बलिदान देकर मानवता और धर्म की स्वतंत्रता की रक्षा की। डॉ मिड्डा ने यह बात जींद में गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित 'हिंद की चादर' लाइट एंड साउंड शो के भव्य समारोह में कही थी। बता दें कि वह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। उन्होंने याद दिलाया कि गुरु जी का बलिदान उस समय हुआ, जब चारों ओर जुल्म, अत्याचार और भय का माहौल व्याप्त था और लोग अपने धर्म का पालन करने की आजादी के लिए तरस रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका यह सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र की अस्मिता और एकता का प्रतीक है।

भव्य आयोजन में सांस्कृतिक झलकियों से किया त्याग का संदेश

डॉ कृष्ण लाल मिड्डा ने जोर देते हुए कहा कि यह भव्य आयोजन गुरु तेग बहादुर जी के जीवन आदर्शों, त्याग, बलिदान और अमर विरासत को समर्पित है। कार्यक्रम में प्रस्तुत की गईं रंगारंग सांस्कृतिक झलकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनके माध्यम से गुरु जी के त्याग, शौर्य और मानवीय मूल्यों का संदेश आम जन तक पहुंचाया गया। विशेष रूप से, लाइट एंड साउंड शो ने उनके संपूर्ण जीवन वृतांत को इस प्रकार सजीव और प्रभावी ढंग से संजोया कि उपस्थित सभी दर्शकों को मानो वे सभी दृश्य प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिले। डॉ मिड्डा ने कहा कि गुरु जी ने धर्म, मानवता और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए।

कुरुक्षेत्र में होगा मुख्य आयोजन

विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ मिड्डा ने राज्य सरकार द्वारा गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य में 1 नवंबर से विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आरंभ की गई। इस श्रृंखला का राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन आगामी 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। ये कार्यक्रम श्रृंखला गुरु जी के अमर बलिदान को याद करने और उनकी शिक्षाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम हैं। जींद में आयोजित यह कार्यक्रम, उसी व्यापक श्रंखला का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य गुरु जी के त्याग और शौर्य की अमर गाथा को जन-जन तक पहुंचाना है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article