चण्डीगढ़

Haryana Brutal Murder: रिटायर्ड फौजी बना हैवान, धारदार हथियार से मां, भाई-भाभी और 2 बच्चों का किया कत्ल; शवों को जलाकर हुआ फरार

हरियाणा में एक रिटायर्ड फौजी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। उसने न केवल अपनी मां सहित भाई के पूरे परिवार की हत्या की, बल्कि दो मासूम बच्चों को भी नहीं छोड़ा। आरोपी ने हत्या कर सभी के शवों को जला डाला। इसमें एक मासूम बच्ची 90% जल चुकी है, अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। आइए जानें पूरा मामला-

Image

हरियाणा में एक रिटायर्ड फोजी ने पूरे परिवार का किया कत्ल

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • रिटार्यड फौजी ने 5 लोगों का किया मर्डर
  • धारदार हथियार से पूरे परिवार को काटा
  • घटना में दो मासूम बच्चे भी शामिल

Haryana Brutal Murder: हरियाणा से हाल ही रौंगटे खड़े देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड फौजी ने अपने मां सहित भाई के पूरे परिवार की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, फौजी ने पहले अपने पूरे परिवार को धारदार हथियार से काटा और जब इससे भी जी नहीं भरा तो शवों को जलाकर भाग निकला। जानकारी के अनुसार मामला अंबाला के नारायणगढ़ के गांव रातोर की है, जहां एक भाई ने ही अपने भाई के पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल, पुलिस ने इस हत्याकांड के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी हैं। साथ ही पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही है।

भाई समेत पूरे परिवार की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार अपने ही भाई के परिवार की हत्या करने वाला शख्स रिटायर्ड फौजी बताया जा रहा है। जो हत्या के बाद मौके से फरार हो गया। हत्यारोपी की बहन के मुताबिक परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड फौजी ने रविवार देर रात हत्या को अंजाम दिया और उसके बाद देर रात तीन बजे शवों को जलाने की भी कोशिश की।

मां और 2 मासूम को उतारा मौत के घाट

आरोपी ने धारदार हथियार से जिन लोगों की हत्या की है। उसमें मां, भाई, भाई की पत्नी और उसके दो बच्चे शामिल हैं। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय हरीश कुमार, 32 वर्षीय सोनिया, 65 वर्षीय सरोपी देवी, पांच वर्षीय यशिका और छह महीने का मयंक के रूप में हुई है। इसके अलावा दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर किया गया है। मृतक की बहन ने बताया कि परिवार में पिछले कुछ समय से जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। ये घटना क्यों की गई है, इस बारे में मुझे भी ज्यादा जानकारी नहीं है।

हादसे 90% जली मासूम का चल रहा इलाज

पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड के पीछे की वजह जमीनी विवाद बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। अंबाला के एसपी ने घटनास्थल का मुआइना किया और पुलिस ने अधजले शवों को कब्जे में लेकर अंबाला कैंट हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि आग की चपेट में आने से एक बच्ची करीब 90 फीसदी जल गई और उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

वहीं, अस्पताल के एक डॉक्टर के अनुसार, अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में पांच शव लाए गए थे। जिनमें पति-पत्नी, एक बुजुर्ग महिला और दो बच्चों के शव शामिल हैं। पुलिस ने इस हत्याकांड के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी है। साथ ही पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article