चण्डीगढ़

हरियाणा के ADGP वाई पूरन कुमार सिंह ने गोली मारकर आत्महत्या की

हरियाणा के ADGP वाई पूरन कुमार के चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर गोली मारकर खुदकुशी करने की खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही CFL की टीम मौके पर पहुंच गई है।

Image

ADGP वाय पूरन सिंह ने की आत्महत्या

हरियाणा ADGP वाय पूरन कुमार सिंह ने आज यानी मंगलवार 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। यह घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। वह हरियाणा कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। सीएफएल की टीम मामले की जांच कर रही है। जांच की जा रही है कि घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद थे।

IPS वाय पूरन कुमार सिंह आज यानी मंगलवार 7 अक्टूबर तक के लिए छुट्टी पर थे। हरियाणा के वरिष्ठ IPS ऑफिसर ने चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित अपने निवास कोठी नंबर 116 पर स्वयं को गोली मार ली। ADGP रैंक के अधिकारी के सुसाइड की खबर सुनते ही चंडीगढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की। इस मामले की जांच की जा रही है।

ADGP रैंक के इस अधिकारी की 29 सितंबर 2025 को ही रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पोस्टिंग हुई थी। बता दें के ADGP पूरन कुमार सिंह की पत्नी अमन पी कुमार एक IAS अधिकारी हैं। वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य अधिकारियों के साथ पांच अक्टूबर को जापान दौरे पर गई थीं और कल यानी बुधवार शाम को भारत लौटेंगी।

बता दें कि करीब एक साल पहले हरियाणा में चार बैच (1991, 1996, 1997 और 2005 के IPS अधिकारियों के प्रमोशन पर ADGP वाई पूरन कुमार सिंह ने प्रश्न उठाए थे। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी को चिट्ठी भी लिखी थी।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें