चण्डीगढ़

Ludhiana: फिल्मी स्टाइल में ज्वेलरी शॉप पर अंधाधुंध फायरिंग, 5 सेकंड में फायर दागे; देखें खौफनाक वीडियो

लुधियाना के खन्ना में ज्वैलरी शॉप पर अंधाधुंध फायरिंग करने का एक वीडियो सामने आया है। फिल्मी अंदाज में आए दो बाइक सवार हमवावरों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी।

Image

खन्ना में फायरिंग

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

लुधियाना : खन्ना में बुधवार को एक ज्वैलर पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। फिल्मी अंदाज में आए दो बाइक सवार हमवावरों ने ज्वैलरी शॉप पर जमकर फायरिंग की।10 सेकंड में ताबड़तोड़ फायरिंग करके दोनों भाग निकले। 5 सेकंड में कई राउंड फायरिंग दागने का एक वीडियो भी सामने आया है।। जिस जगह पर सरेआम फायरिंग की गई वहां से करीब 400 मीटर दूर ही पुलिस चौंकी है। करीब 50 मीटर दूर ही जजों की घर भी हैं।

शीशे पर फायरिंग

दोराहा के रेलवे रोड पर स्थित परमजीत ज्वेलर्स बरमालीपुर वालों की शॉप के बाहर रात करीब 8 बजकर 10 मिनट पर बाइक पर दो हमलावर आते हैं। जिन्होंने, रुमाल से अपना मुंह ढक रखा था। एक हमलावर बाइक स्टार्ट रखता है और पीछे बैठा हमलावर तेजी से उतरकर फायर करता है। इसके दोनों हाथों में पिस्तौल होती हैं और दोनों पिस्तौलों से अंधाधुंध फायरिंग करता है। हालांकि, बाजार में पूरी चहल पहल होती है। लेकिन, बाइक सवार हमलावर मिनटों में आंखो से ओझल हो गए। वारदात में दो गोलियां शीशे से पार हुईं और कई गोलियां शीशे पर लगने से पूरा शीशा टूट गया। शीशा मजबूत था, जिसके चलते अंदर बैठे ज्वेलर मनप्रीत सिंह मनी की जान बच गई।

पिता पर हुआ था हमला

जानकारी के अनुसार करीब दो साल पहले मनप्रीत सिंह के पिता पर इसी प्रकार गोलियां चलाई गई थीं। उनकी जान भी बच गई थी। हालांकि, बाद में हमलावर पकड़े गए थे, लेकिन पुलिस और ज्वेलर ने रंजिश का खुलासा नहीं किया। डीएसपी निखिल गर्ग ने कहा कि इलाके को सील कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की तलाश की जा रही है। दो साल पहले हुई फायरिंग की घटना से भी इसे जोड़कर जांच कर रहे हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article