चण्डीगढ़

Hoshiarpur: बस में आग लगने से मचा हड़कंप; घबराकर चलती गाड़ी से कूदे यात्री

होशियारपुर के मुकेरियां से तलवाड़ा रोड पर एक निजी बस में अचानक आग लग गई, जिससे यात्री डर के मारे चलती बस से कूदने लगे। बस के इंजन के तार में लगी आग पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

Image

होशियारपुर में निजी बस में लगी आग से हड़कंप

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Hoshiarpur Bus Fire: होशियारपुर के मुकेरियां से तलवाड़ा रोड पर कल एक निजी बस में आग लग गई, जिसके कारण यात्री घबराकर चलती बस से कूद गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक निजी कंपनी की बस मुकेरियां से तलवाड़ा जा रही थी।

बताया जा रहा है कि तभी रास्ते में इंजन के तार में आग लग गई। बैठे यात्रियों को जब इसका पता चला तो वे डर गए और बस से बाहर निकलने लगे। हालांकि, बस में ज्यादा आग नहीं लगी, केवल तार में ही आग लगी थी। तुरंत ही आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा नुकसान होने से बच गया।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article