चण्डीगढ़

Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में में घना कोहरा, न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 30, 2023, 01:18 PM IST

Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में ठंड का सितम जारी है। पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे की वजह से जीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम विभाग के अनुसार, एक जनवरी को भी दोनों प्रदेशों में काफी ठंड पड़ने वाली है।

Image

चंडीगढ़ समेत पूरे पंजाब और हरियाणा में कोहरे की मार जारी

Photo : Times Now Digital

Chandigarh Weather Update: पंजाब और हरियाणा में शनिवार को घना कोहरा छाया रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब ही रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोहरे के कारण सुबह के समय अधिकांश इलाकों में दृश्यता कम रही। पिछले कई दिनों से दोनों राज्यों और उनकी साझा राजधानी चंडीगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा छा रहा है।

हालांकि, अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब ही रहा।

पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर जारी

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.8, पटियाला में 8.9 और लुधियाना में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा और फरीदकोट में यह आठ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हरियाणा के हिसार में 7.7 डिग्री, अंबाला में 9.1, सिरसा में 9.2, करनाल में 9.6 और रोहतक में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

End of Article