चण्डीगढ़

Chandigarh News: चंडीगढ़ में तेज रफ्तार कार ने दो बहनों को रौंदा, एक की मौत, कार चालक फरार

Chandigarh News: चंडीगढ़ में कॉलेज के सामने खड़ी दो बहनों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बहन की मौत हो गई है, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।

Image

Chandigarh News: चंडीगढ़ में तेज रफ्तार कार ने दो बहनों को रौंदा, एक की मौत, कार चालक फरार

Chandigarh News: चंडीगढ़ में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां दो सगी बहनें एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक लड़की की मौत हो गई है, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद से वाहन चालक मौके से फरार है। इस घटना में पुलिस ने थार गाड़ी को जब्त कर लिया है। मृतक युवती के पिता ने बताया कि अस्पताल में उनकी दूसरी बेटी का उचित इलाज नहीं किया जा रहा है। डॉक्टर लापरवाही बरत रहे हैं। मैं गरीब हूं और रेहड़ी चलाता हूं, मेरी बेटी ट्यूशन पढ़ाकर घर चलाने में मेरी मदद करती थी, लेकिन इस हादसे ने मेरी बेटी को छीन लिया है।

तेज रफ्तार कार ने दो बहनों को मारी टक्कर

दिल दहला देने वाला यह सड़क हादसा सेक्टर-46 में देव समाज कॉलेज के सामने हुआ। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार लाल रंग की थार ने सड़क पार कर रही दो सगी बहनों को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी बहन गंभीर रूप से घायल है। उसे सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मामले की जांच कर रही पुलिस की टीम घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मृतक युवती की पहचान सोजेफ निवासी बुड़ैल, चंडीगढ़ के रूप में हुई है, जो सेक्टर-46 के देव समाज कॉलेज में पढ़ाई करती थी। हादसे के वक्त वह अपनी बहन ईशा के साथ कॉलेज के बाहर सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार थार ने दोनों को टक्कर मार दी।

वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सेक्टर-32 हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने सोजेफ को मृत घोषित कर दिया। उसकी बहन ईशा अभी अस्पताल में भर्ती है और हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जांच में सामने आया है कि वाहन चंडीगढ़ नंबर का है और वह सेक्टर-21 के पते पर रजिस्टर्ड है। जब पुलिस उस पते पर पहुंची, तो उन्हें पता चला कि वह मकान आरोपी ने पहले ही बेच दिया है। पुलिस की टीमें अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी की पहचान करने में जुटी हैं।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article