चण्डीगढ़

Chandigarh: अब चंडीगढ़ में सामने आया डॉग अटैक का मामला, पार्क गई महिला को नोंच डाला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 10:22 PM IST

Chandigarh: चंडीगढ़ के सेक्‍टर 11 में आवारा कुत्‍तों ने सुबह पार्क में टहल रही एक युवती पर हमला बोल दिया। इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। शार सुनकर आसपास के लोगों ने कुत्‍तों के हमले से उसे बचाया। युवती का अभी अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित युवती मैनेजमेंट की पढ़ाई करती है।

Image

पार्क में टहल रही युवती पर कुत्‍तों ने बोला हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सुबह पार्क में टहलते समय कुत्‍तों ने बोला हमला
  • 10 से 12 आवारा कुत्‍ते एक साथ युवती पर टूट पड़ें
  • पीड़िता हॉस्‍टल में रहकर करती है मैनेजमेंट की पढ़ाई


Chandigarh: चंडीगढ़ के सेक्‍टर 11 में आवारा कुत्‍तों द्वारा एक युवती पर हमला करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली मैनेजमेंट की छात्रा है और वह यहां स्थित एक वुमन हॉस्‍टल में रह कर स्‍टडी करती है। बताया जा रहा है कि, युवती घटना के समय हॉस्‍टल के पास में मौजूद एक पार्क में टहल रही थी, तभी 10 से 12 आवारा कुत्‍तों के झुड़ ने उस पर हमला बोल दिया। इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। कुत्‍तों के भौंकने का शोर और युवती की चीखने की आवाज सुनकर पार्क में पहुंचे और उसे इस हमले से बचाया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंची ओर उसे अस्‍पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि, इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के बाद सेक्‍टर के लोगों में नगर निगम के खिलाफ भी काफी रोष है। लोगों का कहना है कि पिछले साल भी आवारा कुत्‍तों ने दो बच्‍चों पर हमला कर उन्‍हें घायल कर दिया था। कुत्‍तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इन्‍हें पकड़ने के लिए नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कुत्‍तों के डर से बच्‍चों ने पार्क में खेलना तक छोड़ दिया है।

कुत्‍तों ने युवती को कई जगह से नोंचा

हॉस्टल मैनेजर जेसी मोनी बोप ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, पीड़िता यहां पर रहकर मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही है। वह सुबह करीब 10 बजे पार्क में घूमने गई थी। इसी दौरान हमारे स्‍टाफ ने उसकी चीख और बहुत सारे कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनी। जिसके बाद लोग लाठी-डंडे लेकर युवती को बचाने दौड़े। उस समय युवती पी करीब 10 से 12 कुत्‍ते हमला कर रहे थे। कुत्तों के इस हमले में उसके कपड़े कई जगह से फाड़ गए। उसके पैर, हाथ और पीठ जैसे कई जगहों पर कुत्‍तों ने काटा है। जिसकी वजह से उसे गंभीर चोटे आई हैं। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पीड़िता का अभी अस्‍पताल में इलाज चल रहा है, हालांकि वह खतरे से बाहर है। जेसी ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में बहुत सारे आवारा कुत्‍ते रहते हैं, जिन्‍होंने कई बार लोगों पर हमला भी किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article