चण्डीगढ़

Punjab: चंडीगढ़ में CM भगवंत मान के घर के पास मिला बम, पुलिस ने इलाका किया सील

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 2, 2023, 06:06 PM IST

Punjab: चंडीगढ़ के जिस इलाके में यह बम मिला है, वह इलाका हाई-सिक्योरिटी वाला है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का आवास भी नजदीक है। पंजाब और हरियाणा सचिवालय और विधानसभा भी उस जगह के करीब हैं जहां बम पाया गया है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है।

Image

भगवंत मान के घर के पास मिला बम

Photo : PTI

Punjab: पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) के घर के पास एक जिंदा बम मिला। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। यह इलाका हाई सिक्योरिटी वाला क्षेत्र है।

हरियाणा सीएम का भी घर

जिस इलाके में बम मिला है उसी इलाके में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का आवास भी है। पंजाब और हरियाणा सचिवालय और विधानसभा भी उस जगह के करीब हैं जहां बम पाया गया है।

ट्यूबवेल संचालक ने देखा बम

शाम करीब 4 से 4:30 बजे एक ट्यूबवेल संचालक ने पंजाब के सीएम के हेलीपैड और आवास के पास आम के बागान में जिंदा बम देखा। बम चंडीगढ़ के कंसल और मोहाली के नया गांव की सीमा के पास मिला था।

सेना से संपर्क

भारतीय सेना की पश्चिमी कमान को भी इस बम की जांच के लिए लगाया गया है। हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस दौरान अपने आवास पर नहीं थे। घटना के मद्देनजर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें