शहर

Chandauli News: कोहरे से थमी ट्रेनों की रफ्तार, चंदौली में ट्रेनें 4 से 10 घंटे लेट; यात्री ठंड में ठिठुरने को मजबूर

Chandauli News: उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें 4 से 10 घंटे तक लेट चल रही हैं। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। चंदौली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंड में कई घंटों तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। रेल अधिकारियों का कहना है कि कोहरे की वजह से ट्रेनों की स्पीड कम करनी पड़ रही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि ट्रेन का स्टेटस देखकर ही घर से निकलें।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Chandauli News: उत्तर भारत के कई हिस्सों पर घने कोहरे की मार देखने को मिल रही है। कोहरे का असर अब ट्रेन संचालन पर भी पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के चंदौली में घने कोहरे की वजह से रेल सेवा में भारी रुकावट आ रही है, कई ट्रेनें लेट चल रही हैं और यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। ट्रेनों के देरी से आने की वजह से प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल और सर्कुलेटिंग एरिया में सर्दी से ठिठुर रहे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

ट्रेनों की देरी से ठंड में परेशान हुए यात्री

दिसंबर का आधा महीना बीत चुका है। पहले से ही ट्रेनों के कैंसिलेशन और लेटलतीफी का सिलसिला चल रहा था और अब स्थिति लगातार खराब हो रही है। रात को आने वाली ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित रहीं। यात्रियों ने मंगलवार को आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "ट्रेन बहुत देरी से चल रही है, जिससे इंतजार करने में परेशानी हो रही है। ठंड भी बहुत ज्यादा है। ट्रेन का समय रात 1:55 बजे था, लेकिन लगातार देरी के कारण अब दोपहर हो गई है। हमने पूरी रात वेटिंग रूम में इंतजार करते हुए बिताई। कड़ाके की ठंड में बैठे रहे, जिससे बहुत मुश्किल हुई।"

एक यात्री ने कहा, "मौसम खराब होने की वजह से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस दोनों लेट चल रही हैं, जिससे परेशानी हो रही है। घने कोहरे के कारण ट्रेनें लगभग चार घंटे लेट हैं। मैं अगली ट्रेन का इंतजार कर रहा हूं और स्टेशन पर इंतजार करते समय मुझे कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ रही है।" एक यात्री ने कहा, "मैं पूरी रात से बैठा हूं। लोगों को बताया जा रहा है कि ट्रेन आने वाली है, लेकिन फिर से लेट हो जाती है। अब 10 घंटे हो गए हैं, जिससे परेशान हूं।"

ट्रेन स्टेटस देखकर घर से निकले यात्री

रेल अधिकारियों ने कहा कि यात्री घर से ही ट्रेन स्टेटस देखकर ही स्टेशन पर आएं , क्योंकि कोहरे की वजह से ट्रेनों की स्पीड कम हो गई है। स्टेशनों पर यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। आने वाले दिनों में कोहरे और परेशान कर सकता है।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article