शहर

Jammu Kashmir: कुपवाड़ा में खाई में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत

कुपवाड़ा में एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। सभी मृतक अनंतनाग जिले के रहने वाले थे।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Jammu Kashmir: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तंगधार-तीथवाल मार्ग पर शुक्रवार को एक गाड़ी खाई में गिर गई। खाई में गिरने से कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सिख पुल के पास हुई, जिसमें अनंतनाग जिले के तीन लोगों की मौत हो गई।

तीन लोगों की मौत

मृतकों की पहचान मुश्ताक अहमद खान (41) पुत्र गुलाम नबी खान, फिरोज अहमद पाला (45) पुत्र अब्दुल सलाम पाला और नजीर अहमद माग्रे (55) पुत्र मोहम्मद सुल्तान माग्रे के रूप में हुई है। सभी अनंतनाग के सीर हमदान के रहने वाले थे। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।

बता दें कि इससे पहले 30 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए थे।

इनपुट-आईएएनएस

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा... और देखें

End of Article