शहर

मथुरा-बरेली हाईवे पर बस-टैंकर की भीषण भिड़ंत, 10 से अधिक घायल; 5 की हालत गंभीर

यह दुर्घटना मथुरा–बरेली हाईवे पर माइलस्टोन 26 के पास हुई। हाथरस डिपो की रोडवेज बस मथुरा से बरेली की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे टैंकर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Road Accident

(सांकेतिक फोटो)

हाथरस जिले में मथुरा–बरेली नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक रोडवेज बस और टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 10 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह दुर्घटना मथुरा–बरेली हाईवे पर माइलस्टोन 26 के पास हुई। हाथरस डिपो की रोडवेज बस मथुरा से बरेली की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे टैंकर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल होने वालों में 43 वर्षीय मीनाक्षी (पत्नी अनकपाल सिंह, निवासी देवपुरा, मैनपुरी), 52 वर्षीय मोहम्मद हसीन (पुत्र फजल अहमद, निवासी नई सारी, बदायूं) और उनका बेटा नदीम, 45 वर्षीय सोनवती (पत्नी सत्य प्रकाश, निवासी गोपी, थाना अकराबाद, जिला अलीगढ़) तथा बस के परिचालक नवीन (निवासी सिरिया नगरिया, थाना राया, जिला मथुरा) शामिल हैं।

कुछ यात्री मामूली चोटों के साथ मौके से ही अपने गंतव्य की ओर चले गए, जबकि पांच गंभीर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article