शहर

Bhadohi: ड्राइवर को आई झपकी, ट्रक से जा टकराई बस; हादसे में 15 लोग घायल

यूपी के भदोही में एक बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। इसमें बस में सवार सभी लोग समेत ड्राइवर घायल हो गया। बताया गया कि ड्राइवर को झपकी आ गई, जिसके बाद यह हादसा हुआ।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bhadohi: उत्तर प्रदेश के भदोही में एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि यह बस तेलंगाना के निज़ामाबाद से तीर्थयात्रियों को लेकर चली थी, जो भदोही के सूफीनगर में खड़ी एक ट्रक से टकरा गई। घटना में उसमें सवार सभी पंद्रह लोग घायल हो गए।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

टक्कर के बाद सभी घायलों गंभीर हालत में वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भेजा गया है, जहां तीन की हालत अत्यंत नाजुक है। घायलों में बस ड्राइवर भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि ये भीषण टक्कर गुरुवार सुबह उस वक़्त हुई, जब बस चालक को झपकी आ गयी और ते रफ़्तार बस एक खड़े ट्रक में जा घुसी। बस में पांच महिला एवं चार बच्चों तथा बस चालक समेत कुल 15 लोग सवार थे।

प्रयागराज जा रही थी बस

पुलिस ने बताया कि उनकी चीखपुकार सुनकर आस पास के लोगों के साथ पुलिस ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। ऊंज थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश प्रताप सिंह ने बताया की यह पर्यटक बस बिहार के गया से वाराणसी होकर प्रयागराज जा रही थी। उन्होंने बताया बस में पांच महिला चार बच्चे ,चार पुरुष और चालक समेत कुल 15 लोग सवार थे।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article