शहर

Moradabad News: 5वीं मंजिल से कूद इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, डिब्बे से मिला सुसाइड नोट

Moradabad News: मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग की छात्रा ने 5वीं मंजिल से छलांग लगा दी। छलांग लगाने से पहले छात्रा ने अपने सहेली को फोन कर डिब्बे में गिफ्ट रखने होने की जानकारी दी थी। गिफ्ट की बजाए डिब्बे में से छात्रा द्वारा लिखा सुसाइड नोट मिला।

Image

5वीं मंजिल से बीटेक की छात्रा ने लगाई छलांग

Moradabad News: मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी से एक छात्रा के मौत की खबर सामने आई है। ये छात्रा बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा ने इंजीनियरिंग कॉलेज की 5वीं मंजिल से छलांग लगा दी थी। फिलहाल छात्रा आईसीयू में एडमिट है लेकिन उनकी हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार छात्रा ने 5वीं मंजिल से कूदने से पहले अपनी सहेली को फोन किया था, जिसके बाद सहेली कमरे में आई और छात्रा के बताए मुताबिक डिब्बा खोलने लगी। उसी दौरान छात्रा ने बालकनी से छलांग लगा दी। सिर के बल गिरती हुई छात्रों को देख आस-पास मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। सिर के बल नीचे गिरी छात्रा को यूनिवर्सिटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बालकनी से कूदने से पहले सहेली को किया फोन

इंजीनियरिंग कॉलेज की 5वीं मंजिल से कूदने वाली छात्रा की पहचान कर ली गई है। इस छात्रा का नाम करुणा विश्वकर्मा बताया जा रहा है। ये बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष की छात्रा है। मिली जानकारी के मुताबिक बालकनी से कूदने से पहले छात्रा ने अपनी सहेली को फोन कर उसे कमरे में बुलाया था और कहा था कि रूम के डिब्बे में तुम्हारे लिए गिफ्ट रखा है। सहेली रूम में आई डिब्बा खोलने लगी उतनी ही देर में करुणा ने 5वीं मंजिल से छलांग लगा दी। सहेली को डिब्बे में के नोट मिला। पुलिस ने इस नोट को बरामद कर लिया है।

डिब्बे में मिला सुसाइड नोट

करुणा द्वारा छोड़ गए इस नोट में लिखा है कि सॉरी मम्मी पापा, मै मरना नहीं चाहती। मै कभी आप लोगों को छोड़कर जाना नहीं चाहती। अपनी लाइफ में अब मैं कुछ नहीं कर सकती। मेरे जाने के बाद हमेशा हंसते रहिएगा। नेहा को पढ़ाना और बड़ा आदमी बनना।

टीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉक्टर एमपी सिंह ने जानकारी दी कि फिलहाल छात्रा का इलाज यूनिवर्सिटी के अस्पताल में चल रहा है। कमरे में रखे डिब्बे से मिला सुसाइड नोट भी पुलिस को सौंप दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच भी शुरू कर दी है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article