शहर

Goods Train Derail: गुजरात में मालगाड़ी पटरी से उतरी, वलसाड और सूरत के बीच यातायात ठप; मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मी

Goods Train Derail: गुजरात में वलसाड और सूरत स्टेशनों के बीच मालगाड़ी पटरी से उतर गई है। इससे यातायात प्रभावित हो गया है। फिलहाल कोई हताहत की सूचना नहीं है। बता दें कि इससे एक दिन पहले यूपी के गोंडा में एक ट्रेन बेपटरी हो गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : ANI

Breaking News: गुजरात में शुक्रवार को एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। मालगाड़ी के बेपटरी होने से रेल यातायात प्रभावित हो गया। पश्चिमी रेलवे अधिकारी ने बताया कि वलसाड और सूरत स्टेशनों के बीच मालगाड़ी पटरी से उतरी है। उन्होंने बताया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि, यातायात प्रभावित हो गया है, जिसे दूर करने की कोशिश की जा रही है।

एक दिन पहले गोंडा में रेल हादसा

बता दें कि इससे एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवार को चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक ट्रेन के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जिसमें चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों के अलावा कई अन्य घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

रेल हादसे में चार लोगों की मौत

इससे पहले तीन लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी, लेकिन दुर्घटनास्थल पर कोच के नीचे से एक और शव बरामद हुआ। हालांकि, उसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। इस प्रकार मौत का कुल आंकड़ा चार हो गया है।

अधिकारी ने बताया कि वैगन कीचड़ में पलटा पड़ा था। क्रेन द्वारा वैगन को उठाने के बाद शव बरामद किया गया गया। अभी तक दो लोगों को लखनऊ में भर्ती कराया गया है। एक खतरे से बाहर है। अभी एक मरीज गंभीर रूप से घायल है। चार लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएम ने तुरंत लिया संज्ञान

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर स्थानीय प्रशासन को प्रभावित यात्रियों की हर संभव मदद का निर्देश दिया था। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि घायलों को सही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो।

दुर्घटनास्थल राजधानी लखनऊ से करीब 150 किलोमीटर दूर है। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों ने पलटे एसी कोच के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। कुछ ही देर में एसडीआरएफ, पुलिस व आरपीएफ के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article