शहर

वडोदरा में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; ईमेल पर आया डरावना मैसेज

गुजरात के वड़ोदरा स्थित 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा संदेश ईमेल के जरिए प्राप्त हुआ है। सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ते (बीडीएस), क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। भायली क्षेत्र में स्थित नवरचना स्कूल के प्रिंसिपल को एक ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसमें दावा किया गया कि पाइपलाइन में बम रखे गए हैं। धमकी भरा ईमेल शुक्रवार तड़के चार बजे आया। सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ते (बीडीएस), क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एहतियात के तौर पर छात्रों को आज छुट्टी दे दी गई है।

जांच पड़ताल जारी

बीडीएस की टीम गहन जांच करने नवरचना स्कूल और विश्वविद्यालय पहुंची। बीडीएस टीम ने विश्वविद्यालय का निरीक्षण करना शुरू कर दिया, जबकि क्राइम ब्रांच और पीसीबी पुलिस की टीमें भी तलाशी अभियान में शामिल हो गईं। सूत्रों के अनुसार, नवरचना स्कूल में वरिष्ठ अधिकारियों और राजनेताओं के बच्चे भी पढ़ते हैं। पुलिस ने बम की धमकी देने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीते गुरुवार को मुंबई के जोगेश्वरी और ओशिवारा इलाकों में एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया था। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ते की एक टीम स्कूल परिसर पहुंची और जांच शुरू की थी। ईमेल में दावा किया गया था कि बम अफजल के गिरोह ने लगाया था।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article