शहर

BMC चुनाव को लेकर शिवसेना-भाजपा में हुआ सीट बंटवारा! मुंबई BJP चीफ बोले- 227 में से 207 सीटों पर बनी सहमति

BJP 128 और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 79 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। BJP के मुंबई शहर प्रमुख अमित साटम ने कहा कि बात सीटों की नहीं। मायने यह रखता है कि कौन मुंबईकरों को भ्रष्टाचार मुक्त नागरिक प्रशासन दे सकता है। यह गठबंधन हिंदुत्व और मुंबई को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए है।

Image

शिवसेना-भाजपा में हुआ सीट बंटवारा

Bjp-Shiv Sena Seat Sharing: BJP के मुंबई शहर प्रमुख अमित साटम ने कहा कि सत्ताधारी महायुति ने मुंबई नगर निगम चुनावों के लिए 227 में से 207 सीटों पर सहमति बना ली है, जिसमें BJP 128 और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 79 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। BJP और एकनाथ शिंदे की शिवसेना 15 जनवरी को होने वाले महानगरपालिका चुनाव मिलकर लड़ेंगी। महायुति में अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी शामिल है।

साटम ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, 'BMC की 207 सीटों पर सहमति बन गई है, जिसमें से BJP 128 और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 79 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी 20 सीटों पर बातचीत चल रही है। इन सीटों पर उम्मीदवारों को ध्यान में रखकर फैसला लिया जाएगा।' उन्होंने आगे कहा कि चुनाव रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए BJP और शिवसेना की एक संयुक्त बैठक हुई, जिसमें चुनाव प्रचार के मुद्दे, चुनाव प्रबंधन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्रियों की संयुक्त रैलियां और समन्वित प्रचार कार्यक्रम शामिल थे।

सीटों का मुद्दा अहम नहीं...

साटम ने कहा कि चुनाव प्रचार की योजना और समन्वय पूरा हो गया है। उन्होंने कहा, 'यह इस बारे में नहीं है कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ता है। मायने यह रखता है कि कौन मुंबईकरों को भ्रष्टाचार मुक्त नागरिक प्रशासन दे सकता है। यह गठबंधन हिंदुत्व और मुंबई को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए है।'

अंतिम चरण में सीट बंटवारा

इससे पहले महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने कहा कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के आगामी चुनाव के लिए शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है। सामंत ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि यह तय है कि सत्तारूढ़ दल महायुति गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ेंगे और विश्वास जताया कि बीएमसी में महायुति सत्ता में आएगी।

उन्होंने कहा, 'सीट बंटवारे की बातचीत अंतिम चरण में है। कौन कितनी सीटें पाएगा, इस पर चर्चा करने के बजाय हम महायुति के रूप में सभी 227 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।'

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) पर कटाक्ष करते हुए सामंत ने कहा कि कुछ पार्टियां अपना अस्तित्व बचाने के लिए गठबंधन कर रही हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में 29 निकायों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article