शहर

Bihar Weather: बिहार में बढ़ी कंपकंपी वाली ठंड, शीतलहर के साथ कोल्ड डे की भी आई चेतावनी; जानें क्या कहता है मौसम विभाग

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-December-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड ने जोर पकड़ लिया है और राज्य के अधिकांश जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। पटना, गया, नालंदा, समस्तीपुर और मधुबनी सहित 18 जिलों में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी की है। लगातार कोहरे और बादलों के कारण धूप गायब है और न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा बिहार का मौसम।

Image

बिहार के कई इलाकों में शीत दिवस की चेतावनी

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-December-2025: बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ठंड ने जोर पकड़ लिया है। राज्य के अधिकांश जिलों में घना कोहरा, ठंडी पछुआ हवाएं और कम तापमान के कारण हालात कोल्ड डे जैसे बने हुए हैं। मौसम विभाग ने पटना, गया, नालंदा, समस्तीपुर, मधुबनी सहित 18 जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है।

पटना समेत कई जिलों में धूप गायब

राजधानी पटना सहित कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से धूप नहीं निकल सकी है। लगातार बादल और कोहरे के कारण दिन में भी कनकनी महसूस हो रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर कम होने से ठंड का असर और तीखा हो गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के पश्चिमी और मध्य जिलों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। गया जी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कैसा रहेगा बिहार का मौसम

उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकांश जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा बना रह सकता है, जबकि कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की आशंका है। शीत लहर और कोल्ड डे की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाए हैं। गया और जमुई में कक्षा पांच तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जबकि सारण जिले में 23 दिसंबर तक कक्षा दस तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

यातायात सेवाओं पर असर

घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया हवाई अड्डों से कई उड़ानें रद्द की गई हैं और कुछ उड़ानें देरी से संचालित हो रही हैं। कई लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ा है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article