शहर

क्या जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे पप्पू यादव? सुनवाई का वक्त आया तो कोर्ट को मिल गई बम से उड़ाने की धमकी

Pappu Yadav Bail Hearing News: सांसद पप्पू यादव की बेल पर सुनवाई आज पटना सिविल कोर्ट में होने वाली थी। दिन के 11:00 बजे सुनवाई का समय तय था। हालांकि, अब फिर पप्पू यादव को बेउर जेल में ही रहना पड़ेगा, जब तक कि उन्हें बेल ना मिल जाए।

Image

क्या जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे पप्पू यादव?

Pappu Yadav in Jail: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की बेल पर सुनवाई आज टल गई है। पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिली थी, जिसके बाद कामकाज में परेशानी आई, जिस कारण सोमवार को यादव की याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी। बता दें कि धमकी के बाद

सिविल कोर्ट में कामकाज को रोक दिया गया है।

सांसद पप्पू यादव की बेल पर सुनवाई आज पटना सिविल कोर्ट में होने वाली थी। दिन के 11:00 बजे सुनवाई का समय तय था। हालांकि, अब फिर पप्पू यादव को बेउर जेल में ही रहना पड़ेगा, जब तक कि उन्हें बेल ना मिल जाए। बता दें कि पप्पू यादव 31 साल पुराने पटना में मकान कब्जा करने के आरोप में न्यायिक हिरासत में है। मामले में उनकी गिरफ्तारी के ऑर्डर जारी हुए थे।

फिलहाल, वह पटना की बेउर जेल में बंद है। बेउर ले जाने से पहले, उनका PMCH में मेडिकल चेकअप हुआ था। हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट राजीव कुमार के मुताबिक, वह फिट है, हालांकि बेउर जाते समय वह एम्बुलेंस में लेटे हुए थे।

इस बीच रविवार को सांसद और NEET छात्र के समर्थन में पटना से दिल्ली तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा। पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'पप्पू यादव को रिहा करो' लिखे पोस्टरों के साथ सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पोस्टर भी जलाए।

पप्पू यादव लगातार सरकार को बना रहे थे निशाना

पप्पू यादव NEET छात्रा के मामले को लेकर लगातार सरकार और प्रशासन पर निशाना साध रहे थे। उन्होंने अस्पताल से जुड़े कुछ लोगों के ऑडियो क्लिप भी जारी किए थे, जिनमें इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए गए थे। जानकारी के मुताबिक, पप्पू यादव NEET छात्रा की मौत के मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे। इससे पहले, उन्हें शुक्रवार देर रात 31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

पप्पू यादव की गिरफ्तारी किन धाराओं में?

1995 के एक मामले में IPC की धारा 468, 506 और 120B के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी से पहले उनके पटना आवास पर हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ, जब पुलिस उन्हें हिरासत में लेने पहुंची।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article