शहर

Bihar: नालंदा में RMP डॉक्टर की हत्या, झाड़ियों में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

बिहार के नालंदा में मरीज का इलाज कर लौट रहे एक मेडिकल प्रैक्टिशनर की हत्या कर दी गई। परिवार वालों को झाड़ियों में डॉक्टर का शव मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है-

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Bihar: बिहार के नालंदा में एक रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर (आरएमपी डॉक्टर) की कथित रूप से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार मामला नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र का है, जहां इलाज करके लौट रहे डॉक्टर की निर्मम हत्या कर दी गई। देर रात जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें डांट-फटकार कर भगा दिया। घर लौट रहे परिवार वालों को झाड़ियों बेटे का शव मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, इस मामले में अभी हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मरीज को इलाज कर लौट रहा था डॉक्टर

मिली जानाकारी के अनुसार मृतक एक गांव से मरीज का इलाज कर लौट रहा था, तभी कुछ लोगों ने इनकी हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि मृतक सुमन गिरि (25 साल) गांव में ही मेडिकल प्रैक्टिशनर के रूप में इलाज और दवा, इंजेक्शन देने का काम करता था। बुधवार की देर शाम वह एक मरीज को देखने के लिए नगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव गया था। करीब एक-दो घंटे बाद वह वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में ही उसकी हत्या कर दी गई।

परिजनों का आरोप पुलिस की लापरवाही

मृतक के परिजनों ने पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगाया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जब वह रात के 11 बजे तक घर नहीं पहुंचे तो 12 बजे रात में गुमशुदगी की सूचना देने थाना पहुंचे, लेकिन थाना से पुलिस पदाधिकारी ने डांट फटकार कर भगा दिया। सुबह 3 बजे जब परिजन फिर से थाना पहुंचे तो थाने में मौजूद पदाधिकारी गाली-गलौज करते हुए सभी को भगा दिया।

परिवार वालों को झाड़ियों में मिला शव

बताया जाता है कि जब परिवार वाले थाना से घर लौट रहे थे तो रास्ते में उसकी बाइक मिली। आसपास खोजबीन करने के बाद झाड़ियों में उसका शव पड़ा हुआ मिला। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इनपुट-आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article