भोपाल

भोपाल में प्रशासनिक फेरबदल; 13 पंचायत सचिवों का ट्रांसफर, 7 दिनों में अब तक 43 तबादले

भोपाल में पंचायत सचिवों के तबादले की प्रक्रिया तेजी से जारी है। हाल ही में 13 पंचायत सचिवों का ट्रांसफर किया गया, जो वर्षों से एक ही ग्राम पंचायत में कार्यरत थे। इस कदम का उद्देश्य प्रशासनिक सुधार और कार्यकुशलता बढ़ाना है।

Image

भोपाल में प्रशासनिक फेरबदल (सांकेतिक फोटो)

Photo : Times Now Digital

मध्य प्रदेश में इन दिनों तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में भोपाल में 13 पंचायत सचिवों का ट्रांसफर किया गया है, जो कई सालों से एक ही ग्राम पंचायत में कार्यरत थे। भोपाल में पंचायत सचिवों के तबादले की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। पिछले 7 दिनों में कुल 43 सचिवों का ट्रांसफर हुआ। 10 जून को जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप ने 30 सचिवों की ट्रांसफर लिस्ट को मंजूरी दी थी।

इसके बाद, 17 जून की रात को 13 सचिवों की एक और सूची जारी की गई। जानकारी के मुताबिक, इस प्रक्रिया में जनप्रतिनिधियों की पसंद और अन्य मानदंडों का ध्यान रखा गया है। भोपाल में कुल 222 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें से दो जनपद बैरसिया और फंदा हैं। नए सचिवों को 14 दिनों के अंदर नई पंचायत में कार्यभार संभालना होगा। यह कदम पंचायत प्रशासन में बदलाव लाने और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article