भोपाल

MP Road Accident: बस और SUV की आमने-सामने से जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत और दो अन्य घायल

Seoni Road Accident: एमपी में एक प्राइवेट बस बालाघाट से सिवनी की ओर जा रही थी, तभी सिवनी-बालाघाट हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रही एसयूवी से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Image

सिवनी में रोड एक्सीडेंट

KEY HIGHLIGHTS
  • सिवनी-बालाघाट हाईवे पर एक्सीडेंट
  • SUV में सवार दो लोगों की मौत और दो घायल
  • बस में सवार कोई भी यात्री हताहत नहीं

Seoni Road Accident: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में रविवार को एक निजी बस और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

उल्टी दिशा से आ रही थी SUV

पुलिस ने बताया कि यह घटना सिवनी-बालाघाट हाईवे पर कोडिया गांव के पास हुई। बस बालाघाट से सिवनी की ओर जा रही थी और एसयूवी विपरीत दिशा से आ रही थी, तभी दोनों में टक्कर हो गई। बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश सिंह ने बताया कि एसयूवी में सवार चार लोगों में से दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान रोहित ककोडिया और श्रीचंद बिसेन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि बस में सवार किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा जांच जारी है।

इनपुट-भाषा

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!