भोपाल

Ratlam: सड़क हादसे में पलटा आम से भरा ट्रक, लोगों ने पेटियों की मचाई लूट; पुलिस ने रोकी अफरातफरी

Ratlam News Today (रतलाम की खबर ): रतलाम के सैलाना कस्बे में एक ट्रक दुर्घटना के बाद सड़क पर आम की पेटियां बिखर गईं। राहगीरों और ग्रामीणों ने मौके पर लूट मचा दी, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया और जांच शुरू कर दी है।

Image

लोगों ने लूटी आम की पेटियां

Photo : Times Now Digital

Ratlam News: रतलाम जिले के सैलाना कस्बे के पास एक सड़क हादसे के बाद आम की पेटियों को लूटने की होड़ मच गई। दरअसल, तमिलनाडु से बांसवाड़ा जा रहा एक ट्रक केदारेश्वर घाट के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रक के पलटते ही उस पर लदी आम की पेटियां सड़क पर बिखर गईं। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर आम उठाने और पेटियां ले जाने की होड़ लगा दी। लोग अपनी गाड़ियां रोक-रोक कर जितना मिल सकता था उतना लेकर निकलते गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग सड़क से आम उठाकर जाते नजर आ रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सैलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आम की लूट को रोका। पुलिस अब इस सड़क हादसे और उसके बाद की घटनाओं की जांच कर रही है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article