भोपाल

MP के किसानों की बल्ले-बल्ले, 87.93 लाख के खाते में आई 7039 करोड़ की पीएम किसान सम्मान निधि; चेक करें खाता

मध्य प्रदेश के 87.93 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत दो हजार रुपये जमा किए गए हैं।

Image

(फोटो क्रेडिट-X/BJP4Karnataka)

भोपाल : पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त शनिवार को जारी कर दी गई है। किसानों ने कहा कि यह योजना उनके लिए एक बड़ा सहारा बन गई है, जिससे उन्हें समय पर खेती के खर्च पूरे करने में मदद मिली है। मध्य प्रदेश के भी 87.93 लाख किसानों के खातों में सम्मान निधि के तहत 2000 रुपए की राशि जमा की गई है। यह राशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से ट्रांसफर की, जिसके तहत कुल 7039 करोड़ रुपए किसानों के खातों में भेजे गए।

कृषि विकास मंत्री ने कही ये बात

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने करोंद मंडी में आयोजित एक कार्यक्रम में वर्चुअली इस योजना से जुड़ते हुए कहा कि यह योजना किसानों को आर्थिक सक्षमता प्रदान करने के साथ-साथ उनका सम्मान भी करती है। पीएम किसान सम्मान निधि की शुरुआत फरवरी 2019 में हुई थी। इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने 20वीं किस्त के रूप में 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों को 20,500 करोड़ रुपए वितरित किए।

उन्होंने बताया कि अब तक पीएम किसान योजना के तहत लगभग 4 लाख करोड़ रुपए किसानों के बैंक खातों में जमा किए जा चुके हैं। मंत्री कंसाना ने कहा कि इस योजना के तहत साल भर में किसानों को 6000 रुपए की सम्मान निधि दी जाती है, जो उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article