भोपाल

24x7 स्वास्थ्य सेवाएं अनिवार्य, हॉस्पिटल में रात में डॉक्टर नहीं मिले तो होगा एक्शन; अब ऐसे होगी अटेंडेंस

भोपाल के सिविल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रात के समय डॉक्टरों की अनुपस्थिति को रोकने के लिए एक नई व्यवस्था लागू की गई है।

Image

(सांकेतिक फोटो-Istock)

भोपाल : राजधानी के सिविल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रात के समय डॉक्टरों की अनुपस्थिति को रोकने के लिए एक नई व्यवस्था लागू की गई है। इस व्यवस्था के तहत, जिले में चार निरीक्षण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो नाइट ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ की वीडियो-कॉल के माध्यम से रैंडम अटेंडेंस लेंगे।

24x7 स्वास्थ्य सेवाएं अनिवार्य

दैनिक भास्कर की खबर के हवाले से मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. शर्मा ने स्पष्ट किया है कि वे और अन्य नियुक्त अधिकारी कभी भी निरीक्षण के लिए अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच सकते हैं। यह नई व्यवस्था वर्तमान में जिले के चार सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर लागू की जा रही है। डॉ. शर्मा ने कहा कि इन संस्थानों में 24x7 स्वास्थ्य सेवाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहनी चाहिए।

इसके लिए चार अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो हर सप्ताह इन स्वास्थ्य केंद्रों की रिपोर्ट जमा करेंगे। यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने और मरीजों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article