भोपाल

मध्यप्रदेश में 'डायल 100' की विदाई, अब हर इमरजेंसी के लिए डायल करें 112; तुरंत पहुंचेगी मदद

मध्यप्रदेश में 15 अगस्त से डायल 100 सेवा बंद होने वाली है। जिसकी जगह अब डायल 112 सेवा को शुरू किया जा रहा है। इस नई सेवा के तहत बोलेरो नियो गाड़ियों का इस्तेमाल होगा। ये गाड़ियां जीपीएस और वायरलेस सिस्टम से लैस होंगी। इस नई सेवा से रिस्पॉन्स टाइम घटेगा और मदद की गुणवत्ता बेहतर होगी।

Image

सांकेतिक फोटो (PC - Canva)

MP News: मध्य प्रदेश में एक महीने बाद डायल 100 सेवा समाप्त हो जाएगी। 15 अगस्त 2025 से राज्य सरकार इस सेवा को पूरी तरह से बंद कर देगी। इसकी जगह अब डायल 112 सेवा शुरू की जाएगी। इस नई सेवा के तहत पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी सभी इमरजेंसी सेवाएं एक ही नंबर पर उपलब्ध होंगी। राज्य पुलिस का दावा है कि नई सेवा के तहत रिस्पॉन्स टाइम पहले की तुलना में कम होगा। साथ ही लोकेशन आधारित मदद की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिलेगा

1200 बोलेरो नियो गाड़ियां होगी तैनात

दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने बताया कि 14 अगस्त से डायल 100 की पुरानी टाटा सफारी गाड़ियों को सेवा से बाहर कर दिया जाएगा। इसकी जगह नई डायल 112 सेवा के तहत बोलेरो नियो गाड़ियों को शामिल किया जाएगा। ये गाड़ियां GPS और वायरलेस सिस्टम से लैस रहेंगी। इस नई सेवा के तहत 1200 नई बोलेरो नियो गाड़ियों को फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल के रूप में तैनात किया जाएगा। ये गाड़ियां इमरजेंसी कॉल पर तेजी से पहुंचकर मदद करेंगी।

2015 में हुई डायल 100 सेवा की शुरुआत

मध्य प्रदेश में डायल 100 सेवा की शुरुआत 2015 में हुई थी, लेकिन तकनीकी खामियों और कोविड-19 के कारण यह सेवा दस सालों तक चलती रही। अब इसकी ज़िम्मेदारी बीवीजी कंपनी से हटाकर जीवीके कंपनी को सौंपी गई है, जो राज्य में एम्बुलेंस सेवाओं का संचालन भी करती है। डायल 112 सेवा के तहत 1200 नई गाड़ियां राज्यभर में तैनात की जाएंगी। साथ ही एक नया कॉल सेंटर भी बनाया जाएगा जो सेंट्रल सर्वर से जुड़ा रहेगा। डायल 112 सेवा पहले से ही हरियाणा और राजस्थान में चल रही है। अब यह सेवा मध्य प्रदेश में भी जल्द ही शुरू हो रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!