भोपाल

Indore News: 1008 किमी की दूरी, 14 दिन का समय... इंदौर से अयोध्या के लिए दौड़ा अल्ट्रा रनर कार्तिक जोशी

Indore News: देश में अल्ट्रा रनर के रूप में फेमस कार्तिक जोशी अब इंदौर से अयोध्या तक 1008 किलोमीटर की दौड़ पूरी करेंगे। इसके पीछे भगवान राम के प्रति उनकी अटूट आस्था और विश्वास तो है ही साथ ही फिटनेस को लेकर लोगों में जागरूकता लाना भी इसका एक उद्देश्य है।

Image

अल्ट्रा रनर कार्तिक जोशी ने इंदौर से अयोध्या के लिए 1008 किमी की दौड़ शुरू की।

Indore News: इंदौर के 22 वर्षीय ‘अल्ट्रा रनर’ कार्तिक जोशी ने शुक्रवार को अयोध्या के लिए दौड़ शुरू की। जोशी ने 14 दिन में 1,008 किलोमीटर की दूरी दौड़कर तय करने का लक्ष्य तय किया है ताकि वह अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर नवनिर्मित मंदिर की 22 जनवरी को होने वाली प्राण- प्रतिष्ठा से पहले इस धार्मिक नगरी पहुंच सकें। ‘जय-जय सियाराम’ के उद्घोष के बीच सूबे के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भगवा झंडे लहराकर जोशी को अयोध्या तक की दौड़ के लिए रवाना किया।

भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चले युवा

जोशी ने संवाददाताओं से कहा, ‘पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक भगवान राम को 14 बरस का वनवास मिला था। इसलिए मैंने इंदौर से अयोध्या तक की दौड़ 14 दिन में पूरी करने का प्रण लिया है।’ देश-विदेश में कई अल्ट्रामैराथन में हिस्सा ले चुके युवा धावक ने कहा कि सड़क मार्ग के जरिये इंदौर से अयोध्या तक की दूरी वैसे तो करीब 945 किलोमीटर है, लेकिन उन्होंने मार्ग में थोड़ा बदलाव करते हुए 1,008 किलोमीटर का फासला तय करने का फैसला किया क्योंकि सनातन हिंदू संस्कृति में 1008 का अंक शुभ माना जाता है। उन्होंने कहा,‘‘मेरी दौड़ का मकसद युवाओं को यह संदेश देना है कि वे भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चलकर धैर्य और संयम से जीवन व्यतीत करे। आजकल कई मामलों में देखा जा रहा है कि युवा पीढ़ी के लोग छोटी-छोटी बातों पर या तो आपा खो देते हैं या अवसाद में चले जाते हैं।’’ जोशी ने बताया कि इंदौर से अयोध्या तक के रास्ते में उनके साथ सात लोगों का दल गाड़ियों से चलेगा और एक एंबुलेंस भी रहेगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article