I Love Mohammad Posters in MP: पूरे देश ने देखा कि किस तरह से आई लव मोहम्मद के झँडे और बैनर लहराकर देश का माहौल अशांत करने की कोशिश की गई। आई लव मोहम्मद के पोस्टर बैनर देश के साथ साथ मध्यप्रदेश की गली कूचों में नज़र आने लगे। जेहादी पोस्टर देखते ही जांच एजेंसियों के कान खड़े हो गए। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल ये है कि अचानक से इस तरह की मुहिम देश और प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में कैसे शुरु हो गई। इससे पहले देखा गया कि फिलिस्तीन की झंडों को लेकर मुस्लिम युवाओं ने कई आंदोलन किए और पोस्टर बैनर लहराए। ऐसे में ये पोस्टर बैनर और झंडे पुलिस जांच के दायरे में आ गए हैं। पुलिस के आला अधिकारियों को शक है कि देश का माहौल खराब करने के लिए मुस्लिम युवाओं को भड़काया जा रहा है और इसके लिए इस तरह के मजहबी झंडों और बैनरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
पुलिस मुख्यालय अब इन पोस्टर्स पर नजर रख रहा है। आईजी लॉ एंड ऑर्डर अंशुमान सिंह के मुताबिक इस तरह के पोस्टर औऱ बैनर पर नज़र रखी जा रही है, जहां पर भी माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है वो हमारी नज़र में है। प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर खतरा होगा तो फौरन ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर एक्सपर्ट्स की राय आपको बताते हैं। 35 साल से झंडा बैनर के कारोबार से जुड़े अजय अग्रवाल का कहना है कि वो इस तरह के झंडे नहीं छापते, अजय अग्रवाल तो यहां तक बताते हैं कि जो भी रजिस्टर्ड काम करने वाले प्रिंटर हैं वो इस तरह के पोस्टर और बैनर नहीं छाप सकते क्योंकि नियम के हिसाब से उन्हें अपना नाम प्रिंटलाइन पर देना होता है, ऐसे में अवैध काम करना उनके बिजनेस के लिए खतरा है, अजय अग्रवाल का कहना है कि इस तरह के बैनर पोस्टर ऑनलाइन ऑर्डर पर लिए जा रहे हैं और प्रदेश के बाहर से आ रहे हैं।
क्या कहना है कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज का?
इस मामले में कांग्रेस ने सरकार पर ही माहौल खराब करने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज का कहना है कि मामला तब शुरु हुआ जब आई लव मोहम्मद के पोस्टर पर एफआईआर हुई। क्या आईलव मोहम्मद का पोस्टर गैरकानूनी है, फिर तो शिवरात्रि पर जय महाकाल के पोस्टर भी गैरकानूनी है। सरकार ही माहौल खराब करना चाहती है, ये क्रिया की प्रतिक्रिया है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि इस तरह से झंडा जेहाद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। देश का माहौल खराब करने की जो भी कोशिश करेगा कानून उसको सबक सिखाएगा।
खतरनाक कट्टरपंथी संगठन का गढ़
कांग्रेस तो ऐसे लोगों का साथ देती है, कांग्रेस को आरोप लगाने का अधिकार नहीं है। आई लव मोहम्मद जैसे पोस्टर माहौल बिगाड़ने के लिए लगाए जाएंगे तो पुलिस निश्चित ही कार्रवाई करेगी। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सिमि जैसे खतरनाक कट्टरपंथी संगठन का गढ़ रहा है, समय समय पर प्रदेश के अलग अलग इलाकों से आतंकी वारदातों में शामिल आतंकियों को गिरफ्त में भी लिया गया है। ऐसे में प्रदेश का माहौल खराब ना हो ये पुलिस की ज़िम्मेदारी है। इसलिए झंडा जेहाद पर अब पुलिस नज़र रख रही है। ताकि प्रदेश में अशांति फैलाने वालों को वक्त रहते दुरुस्त किया जा सके।
