भोपाल

भोपाल में हाईटेक ठगी का मामला; सिम ब्लॉक कर व्यापारी के खाते से उड़ाए 3.81 लाख, खरीदे सोने के सिक्के

भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में एक शातिर ठग ने एक व्यापारी की सिम कार्ड को निष्क्रिय कर दिया और बैंक से धोखाधड़ी कर चेक बुक जारी करवाई। इसके बाद उसने उस चेक का उपयोग करते हुए 3.81 लाख रुपये के सोने के सिक्के खरीद लिए। पीड़ित ने इस घटना की शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को आवेदन सौंपा।

Image

भोपाल में हाईटेक ठगी (सांकेतिक फोटो)

Photo : Times Now Digital

भोपाल के गौतम नगर क्षेत्र में व्यापारी कुलदीप परलानी एक ठगी का शिकार हुए, जब एक जालसाज ने उनकी सिम को ब्लॉक कर दिया और उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया खाते से धोखाधड़ी कर चेक बुक जारी करवाई। इसके बाद, आरोपी ने चेक का उपयोग कर एक ज्वेलर्स को 3.81 लाख रुपए का आरटीजीएस किया और सोने के सिक्के खरीदे।

बैंक से कोई सूचना न मिलने पर कुलदीप ने खुद संपर्क किया, जहां उन्हें बताया गया कि उनके मोबाइल पर कॉल की गई थी, लेकिन सिम ब्लॉक होने के कारण संपर्क संभव नहीं हुआ। गौतम नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बैंक तथा ज्वेलर्स के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध लोग चेक बुक इश्यू करते हुए दिखाई दिए, जिससे प्रारंभिक जांच में पुलिस को कोहेफिजा इलाके में हुई एक अन्य ठगी से जुड़े सुराग मिले। इस मामले में युवक अंशुल संदेह के घेरे में है। पुलिस को शक है कि दोनों घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह सक्रिय हो सकता है। फिलहाल, पुलिस मास्टरमाइंड और उसके सहयोगियों की तलाश कर रही है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article