भोपाल

Bhopal News: क्या यही प्यार है! तलाक के बाद पति को हुआ कैंसर तो लौट आई पत्नी, 17 साल बाद हुए एक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 11:53 PM IST

Bhopal Family Court: भोपाल के जिला न्यायालय के फैमिली कोर्ट में कई ऐसे मामले आते हैं जो खबर की सुर्खियों में शामिल हो जाते हैं। भोपाल के फैमिली कोर्ट का ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें तलाक के 17 साल बाद दोनों पति-पत्नि फिर से एक हो गए। पति को कैंसर होने पर पत्नी ने एक होने का फैसला किया।

Image

भोपाल के फैमिली कोर्ट में एक मामले में तालाक के 17 साल बाद एक हुए पति-पत्नी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • कैंसर से घातक बीमारी से पीड़ित है पति
  • शादी के एक साल बाद ही हो गया था तलाक
  • दोबारा से सादे तरीके से शादी कर फिर से एक हुआ जोड़ा


Bhopal Court News: भोपाल के जिला न्यायालय के फैमिली कोर्ट से एक अच्छी खबर सामने निकलकर आई है। जिसमें पति -पत्नी ने तलाक के 17 साल बाद एक होने का फैसला किया है। बता दें कि, तलाक को लेकर बार-बार आने वाली खबरों के बीच फैमिली कोर्ट में पिछले साल आठ पति-पत्नी ने तलाक होने के बाद दोबारा साथ रहने की इच्छा जता दी है। इनमें से कुछ जोड़े तो ऐसे भी है, जिनके तलाक को 3 से 5 साल तक भी हो चुके है। काउंसलरो के अनुसार, सभी जोड़ों ने यह बताया कि, उन्हें अलग रहने के दौरान एक दूसरे और परिवार की अहमियत का एहसास हो गया, इसलिए वह फिर से एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं।

भोपाल का एक जोड़ा ऐसा है जिनकी शादी 2004 में हुई थी। पति को और उसके परिवार को पत्नी के डांस करने की आदत पसंद न होने से 2005 में शादी के एक साल बाद दंपत्ति का तलाक हो गया था। तलाक के बाद भी दोनों ने ही दूसरी शादी नहीं की थी।

मुलाकात से गिले शिकवे हुए दूर

जानकारी के लिए बता दें कि, अभी कुछ दिनों पहले महिला को अपने पति के कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद वह अपने पति का हालचाल जानने के लिए फौरन पहुंच गई। उसके बाद दोनों की मुलाकातें शुरू हुईं। फिर दोनों ने आपस में मिल कर अपने गिले शिकवे दूर कर लिए। इतना ही नहीं, दोनों ने दोबारा सादे तरीके से शादी भी कर ली। अब वे एक दूसरे का ध्यान रख रहे हैं।

कोरोना काल में समझ आई एक दूसरे की अहमियत

बता दें कि, इसी तरह का एक और मामला भोपाल के अरेरा कॉलोनी से आया था। एक पति-पत्नी के बीच पति की शराब की आदत के कारण नवंबर 2019 में तलाक हो गया था। इसके बाद कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगा और उस दौरान शराब न मिलने के कारण पति की हालत खराब होने लगी। इसके बाद उसकी धीरे-धीरे शराब पीने की आदत कम हो गई। साल 2021 में पति को कोरोना हुआ और उसने मौत को काफी करीब से देखा। इसके बाद उसे परिवार की अहमियत समझ में आ गई। उसने पत्नी से बातचीत शुरू की और शराब न पीने का वादा किया और फिर पत्नी ने सोचने के लिए उससे समय मांगा। इसके बाद बीते साल अप्रैल में दोनों ने साथ रहने का फैसला किया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article