भोपाल

Satna News: 20 से ज्यादा अवैध इमारतों पर चला बुलडोजर, इन पर भी हो सकता है एक्शन; भारी पुलिस तैनात

मध्य प्रदेश सतना जिले के चित्रकूट में सड़क निर्माण में बाधा बन रहे करीब 20 मकानों को बुलडोजर की कार्रवाई कर ध्वस्त कर दिया गया। एक्शन के दौरान हंगामें के आसार होने के कारण भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

Image

सतना के चित्रकूट में बुलडोजर की कार्रवाई

सतना : जिले के चित्रकूट में सोमवार को अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाया गया है। मोहमगढ़ तिराहा से पीलीकोठी तक 42 करोड़ की लागत से बन रही साढ़े 6 किलोमीटर की फोरलेन सड़क के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर किया जा रहा है। इस सड़क निर्माण में 160 से ज्यादा अतिक्रमण के रूप में चिन्हित की गई थी। इसमें से करीब 50 से ज्यादा लोगों ने अपने अतिक्रमण स्वयं हटा लिए थे। 20 से ज्यादा घरों और भवनों को हटाने की कार्रवाई की गई, जिसके बाद हंगामें के आसार थे, जिसको देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस बल तैनात

मोहमगढ़ तिराहा से पीलीकोठी तक निर्मित होने वाली सड़क के लिए कुछ इमारतें बाधा नहीं रही हैं। प्रशासन ने पूर्व में रूट पर पड़ने वाले घरों को नोटिस दी थी, जिनमें से कुछ लोगों ने अपने मकान खाली कर दिए, लेकिन 20 मकान मालिकों ने घर नहीं हटाए। ऐसे में प्रशासन को बुलडोजर एक्शन का सहारा लेना पड़ा। प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार था। इस कार्रवाई में दो SDM और 50 से ज्यादा पुलिस बल मौजूद रहा।

इस कार्रवाई में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य का भी अतिक्रमण हटाया गया। इस सड़क पर दोनों तरफ नाली और बीच में डिवाइडर का निर्माण भी किया जाना है। सड़क का निर्माण कार्य पहले से ही चल रहा था, लेकिन अतिक्रमण की वजह से काम में तेजी नहीं आ पा रही थी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें