भोपाल

सुहागरात से पहले दुल्हन ने कर दिया गेम, प्रेमी आया और दूल्हा खड़ा देखता रह गया; फिर जो हुआ...

मध्य प्रदेश के भोपाल में शादी के बाद ससुराल में आयोजित रिसेप्शन से पहले ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इतना ही नहीं दुल्हन 10 लाख रुपये और ज्वैलरी लेकर फरार हो गई।

Image

(फाइल फोटो)

भोपाल: भोपाल में नाटकीय तरीके से एक दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। जानकारी के मुताबिक दुल्हन रिसेप्शन से भाग गई। दुल्हन पर 10 लाख रुपये की ज्वैलरी लेकर भागने का आरोप है। नाटकीय ढंग से दुल्हन के फरार होने के बाद पुलिस ने दूल्हे की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। भोपाल के टीटी नगर थाना SHO सुधीर अर्जरिया ने जानकारी दी कि 19 फरवरी को हमारे पास देर रात सूचना आई थी कि एक रिसेप्शन होने वाला था, जिसमें दूल्हा और दुल्हन पहुंचे, लेकिन दुल्हन उतरते ही दूसरी गाड़ी में बैठकर भाग गई। पहले लगा कि अपहरण का मामला है, लेकिन बाद में पता चला कि दुल्हन प्रेमी के साथ भाग गई।

18 फरवरी को हुई थी शादी

पुलिस के मुताबिक, उन्होंने जांच की तो पता चला कि आशीष रजक की शादी गंजबासौदा में 18 फरवरी को हुई थी। 19 फरवरी को भोपाल में रिसेप्शन था। शादी के बाद जब विदा होने वाली थी। उस समय भी जिस वाहन से दूल्हा दुल्हन को आना था। उसके टायरों को भी डैमेज किया गया था, जिसके चलते दूल्हा दुल्हन उस वाहन से नहीं आ पाए थे। बाद में दोनों बस से भोपाल आए। रोशनी सोलंकी का उसके पड़ोस में रहने वाले किसी युवक से प्रेम संबंध था। घर वालों ने इच्छा के खिलाफ उसकी शादी कर दी थी। इसके कारण से संभवत उसके साथ गई है।

फिलहाल, दूल्हे की रिपोर्ट पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया है । उसकी तलाश में जांच टीम में भी रवाना की है। फिलहाल, उन्होंने अपने फोन बंद कर रखे हैं। दोनों अपने घर भी नहीं पहुंचे हैं। लिहाजा, उनकी तलाश की जा रही है। इस मामले में अपहरण नहीं प्रतीत होता है। प्रेम संबंध के चलते ही भागने की बात सामने आ रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article