भोपाल

MP News: ग्वालियर में दुश्मनी में बदली दोस्ती, पुरानी रंजिश के कारण घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

MP News: एमपी के ग्वालियर में दोस्तों के बीच एक पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाइक सवार कुछ युवकों ने एक दोस्त के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।

Image

ग्वालियर में युवकों ने एक अन्य व्यक्ति के घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के इंदरगंज थाना क्षेत्र में दोस्तों के बीच विवाद इतना हिंसक हो गया कि युवकों ने एक दूसरे युवक के घर पर फायरिंग कर दी। इस मामले को लेकर पीड़ित फैज खान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि माधोगंज निवासी समीर खान, रियाज खान और एक अन्य युवक ने बाइक पर सवार होकर आए कुछ युवकों ने उसके घर पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फैज खान के घर में उनकी मां, बहन और छोटा भाई मौजूद थे। अचानक हुई फायरिंग से परिजन और पूरे मोहल्ले के लोग दहशत का माहौल है।

पिस्टल और बेसबॉल बैट से हमला

शिकायतकर्ता की शिकायत के अनुसार, हमलावर दोस्त बाइक पर सवार होकर रोशनी घर पहुंचे थे। बताया गया कि समीर और रियाज पिस्टल और बेसबॉल का बैट लेकर फैज खान के घर के अंदर घुसे, जबकि उनका एक अन्य दोस्त बाइक पर गली के बाहर खड़ा रहा। दोनों आरोपियों ने घर में मौजूद फैज की मां, बहन और छोटे भाई के साथ गाली गलौज किया और उनको खूब धमकाया। इसके बाद जैसे ही फैज की मां ने उन्हें गाली गलौज और फायरिंग करने से रोका, तो आरोपियों ने उनकी एक नहीं सुनी और घर में ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है। परिवार के लोक इस घटना से डरे हुए हैं।

पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया

घर पर फायरिंग की घटना की सूचना मिलते ही इंदरगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने फैज के शिकायत पर मामला दर्ज किया और एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। उससे घटना के संबंध में सघन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया है ताकि घटना की पुष्टि की जा सके और फरार अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। इस हिंसक घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सावन में शिवभक्तों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात, कांवड़ यात्रा के लिए दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें; हर वक्त एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम

सावन में शिवभक्तों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात, कांवड़ यात्रा के लिए दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें; हर वक्त एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम

Kal Ka Mausam: उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक मानसून दिखाएगा दम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; तेज हवाएं भी बढ़ाएंगी मुश्किलें

Kal Ka Mausam: उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक मानसून दिखाएगा दम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; तेज हवाएं भी बढ़ाएंगी मुश्किलें

मोगा को मिला 120 बेड का अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, सीएम भगवंत मान ने किया उद्घाटन

मोगा को मिला 120 बेड का अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, सीएम भगवंत मान ने किया उद्घाटन

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता गुप्ता बनीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग में भी हुई नई नियुक्ति

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता गुप्ता बनीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग में भी हुई नई नियुक्ति

आगरा में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, दुर्घटना में शिक्षकों को 1.5 करोड़ की मदद, बोले- 'विकास से चिढ़ने वाले समाज में फैला रहे हैं जहर'

आगरा में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, दुर्घटना में शिक्षकों को 1.5 करोड़ की मदद, बोले- 'विकास से चिढ़ने वाले समाज में फैला रहे हैं जहर'