भोपाल

Bhopal Weather Update: नए साल के जश्न में सर्दी लगाएगी तड़का, बर्फीली हवाओं से लेकसिटी में बढ़ी ठंड

Bhopal Weather Update: शहर में अब न्यू ईयर के सेलिब्रेशन में ठंड का तड़का लगेगा। सर्द हवाओं के असर का नतीजा है कि राजधानी में रात्रि के तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, साथ ही पारे के लुढ़कने का सिलसिला 10 डिग्री पर आकर थम गया है।

Image

पहाड़ों से आई सीधी बर्फीली हवाओं के चलते भोपाल सर्दी के आगोश में

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • पहाड़ों से आई सर्द हवाओं के चलते पारा लगाएगा गोते
  • शहर में अब न्यू ईयर के सेलिब्रेशन में ठंड का लगेगा तड़का
  • सोमवार रात्रि से शहर में सर्दी बढ़ेगी

Bhopal Weather Update: उत्तरी भारत के पहाड़ों से आई सीधी बर्फीली हवाओं के चलते राजधानी भोपाल सर्दी के आगोश में है। शहर में अब न्यू ईयर के सेलिब्रेशन में ठंड का तड़का लगेगा। सर्द हवाओं के असर का नतीजा है कि राजधानी में रात्रि के तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही पारे के लुढ़कने का सिलसिला 10 डिग्री पर आकर थम गया है।

वहीं दिन के तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट के साथ पारा अपने अधिकतम स्कोर 23 डिग्री पर पहुंच गया है। बता दें कि, गत 6 सालों में राजधानी में ऐसा दूसरी बार हुआ है कि, दिन का सबसे कम तापमान 23 डिग्री पर है। सर्दी बढ़ने के साथ ही लोगों का घरों में ठहराव होने लगा है। लोग अलाव के सहारे ठंड से बचने की जुगत कर रहे हैं। वहीं न्यू ईयर की तैयारियों को लेकर लोगों का कहना है कि अब शहर में सर्दी बढ़ी है तो नए साल के जश्न को सेलिब्रेट करने में मजा दुगुना हो जाएगा।

सर्द हवाओं के चलते पारा लगाएगा गोते

भोपाल मौसम विशेषज्ञ पीके साहा के मुताबिक, दिसबंर के अंतिम सप्ताह में रात्रि का तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया। जो कि, यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा है। साहा के मुताबिक दिन में अल्प समय के लिए 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने राजधानी में ठंड का असर बढ़ाया है। अब सर्द हवाओं के चलते अगले दो दिनों तक पारे के गोते लगाने के आसार हैं।

कोहरे के आगोश में राजधानी

भोपाल मौसम विशेषज्ञ पीके साहा के मुताबिक शहर में कोहरे की वजह से प्रातः सात बजे तक सदृश्यता महज 2 हजार मीटर रह गई थी। सोमवार रात्रि से शहर में सर्दी बढ़ेगी। वहीं आगामी दो दिनों में पारे के करीब 2 डिग्री तक नीचे खिसकने के आसार हैं। वेदर एक्सपर्ट साहा के मुताबिक दो दिन पहले राजधानी में सर्दी का तीव्र असर नहीं था। बीते दो दिनों में राजधानी में दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा 28.9 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद से बर्फीली हवाओं के असर के कारण दो दिनों में दिन का तापमान 5.9 डिग्री तक गिरा है।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article