Bhopal: मध्य प्रदेश सहित भोपाल के लोगों के लिए ये खबर जानना जरूरी है। बता दें कि, आने वाले समय में एमपी में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना टिपिकल होने सहित महंगा भी हो सकता है। इसे लेकर सूबे के परिवहन मुख्यालय की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर इंदौर व छिंदवाड़ा में प्रदेश स्तरीय इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च खोलने की मंजूरी मिल गई है।
महकमे के आला अधिकारियों के मुताबिक केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इसे मंजूरी दे दी है। इधर, अगर से सब कुछ समय पर हुआ तो अब एमपी के इन बड़े शहरों में डीएल बनवाना महंगा होगा। वहीं डीएल बनवाना अब और कठिन हो जाएगा।
