Bhopal: राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में बीते 5 दिसंबर को दोस्तों ने जिस युवक को करंट लगाकर मारने की कोशिश की थी। उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले को लेकर पुलिस ने मृतक की बहन की ओर से बनाए गए वीडियो को आधार मानते हुए 4 युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। युवक को करंट लगाकर मारने के पीछे की वजह पता लगाई जा रही है। पुलिस अब इस बात का भी पता लगाने में जुटी है कि, आखिर किस वजह से आरोपियों ने दोस्त की हत्या करनी चाही। बहरहाल आरोपियों से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
