भोपाल

Bhopal Crime News: जिंदगी पर भारी पड़ गया एक नंबर, स्टूडेंट ने उठाया खौफनाक कदम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 03:00 PM IST

Bhopal Crime News: भोपाल में एक छात्र के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। भोपाल में रहकर छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसने रेलवे में एनटीपीसी का एग्जाम दिया था। जिसमें वह एक नंबर फेल हो गया था। उसके दो रूममेट्स इस परीक्षा में पास हो गए थे। इसके बाद छात्र डिप्रेशन में चल रहा था।

Image

भोपाल में रेलवे की प्रतियोगी परीक्षा में एक नंबर से फेल हो जाने पर छात्र ने किया सुसाइड (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • भोपाल के न्यू सुभाष नगर का है मामला
  • दोस्त के रूममेट्स हो गए थे परीक्षा में पास
  • किराए के मकान में रहता था छात्र


Bhopal Crime News: भोपाल के न्यू सुभाष नगर में रेलवे की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र के सुसाइड करने का प्रकरण सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्र ने रेलवे एनटीपीसी की परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में एक नंबर कम मिलने से वह फेल हो गया था। जिसके बाद से ही वह डिप्रेशन में चला गया था। हालांकि अभी छात्र के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र का नाम शिवेंद्र पटेल है। वह मूल रूप से नरसिंहगढ़ का निवासी था। फिलहाल शिवेंद्र भोपाल के न्यू सुभाष नगर में किराए के एक मकान में रह रहा था। मृतक के पिता मध्यम वर्गीय किसान हैं। शिवेंद्र भोपाल में 3 साल से रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए उसके साथ दो दोस्त गोविंद और अमित भी रूम लेकर रहा करते थे।

दोस्त हो गए थे परीक्षा में पास

शिवेंद्र के दोनों दोस्तों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि शिवेंद्र रेलवे की तैयारी कर रहा था और वह भी उसके साथ ही रेलवे के एग्जाम की तैयारी कर रहे थे। वे दोनों शिवेंद्र के साथ रूम में रहते थे। हाल ही में हुए रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर केटेगरी का एग्जाम तीनों ने साथ में दिया था। जिसमें रूममेट्स गोविंद और अमित पास हो गए थे, लेकिन शिवेंद्र केवल एक नंबर से फेल हो गया। इसी वजह शिवेंद्र पटेल डिप्रेशन में चला गया था।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

दोस्तों के जानकारी देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र शिवेंद्र को फंदे से उतारा। हालांकि कमरे से अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को दोस्तों से पूछताछ में पता चला है कि शिवेंद्र एग्जाम में फेल होने की वजह से डिप्रेशन में था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्र की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article