भोपाल

Bhopal Accident: कार की पेड़ से टक्कर के बाद पोल से हुई जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

भोपाल में एक कार दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। कार की पेड़ से टक्कर होने के बाद वह बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

भोपाल में दर्दनाक हादसा

Bhopal Accident: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार की पेड़ और बिजली के खंभे से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर खजूरी सड़क पुलिस थाना क्षेत्र में तड़के करीब तीन बजे हुई। बैरागढ़ के सहायक पुलिस आयुक्त आदित्य राज सिंह ठाकुर ने बताया कि 25 से 30 साल की उम्र के तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कार में सवार चौथे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल ले जाया गया है।

हादसे के कारण की जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकराने के बाद बिजली के खंभे से टकरा गई। उन्होंने कहा कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि पीड़ित कहां जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article